Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शमी ने पास किया यो-यो टेस्ट, जाने क्या इंग्लैंड खिलाफ मिलेगी टीम इंडिया में जगह

भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर तीन टी-20 मैच और तीन वनडे मैच के बाद और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. भारतीय टेस्ट टीम का चयन फिलहाल अबतक नहीं हुआ है.

भारतीय टीम में चयन के लिए अब सभी खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट अनिवार्य हो गया है, लेकिन इस यो-यो टेस्ट के चलते भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी बाहर हो रहे है.

यो-यो के कारण शमी हुए थे अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से बाहर 

आपकों बता दें, कि यो-यो टेस्ट में फेल होने के चलते मोहम्मद शमी 14 जून से 18 जून के बीच अफगानिस्तान के खिलाफ हुए एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था. हालाँकि, शमी के टीम में ना रहने के बावजूद भारत ने अफगानिस्तान की टीम को आसानी से हरा दिया था.

इंग्लैंड दौरे में टेस्ट सीरीज के लिए हुए पास 

आपकों बता दें, कि इसी बीच मोहम्मद शमी को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए यो-यो टेस्ट पास कर लिया है.

अब वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में खेल सकेंगे. न्यूज़ वेबसाइट डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद शमी ने बेंगलुरु की एनएसीए एकेडमी में अपना यो-यो टेस्ट पास कर लिया है.

ऐसा रहा है मोहम्मद शमी का अबतक क्रिकेट करियर 

मोहम्मद शमी ने अबतक भारतीय टीम के लिए 30 टेस्ट मैच, 50 वनडे मैच, 7 टी-20 मैच खेले है. 30 टेस्ट मैच में शमी ने भारतीय टीम के लिए 110 विकेट लिए है.

वही उन्होंने भारतीय टीम के लिए अपने खेले 50 वनडे मैचों में 91 विकेट हासिल किये है. 7 टी-20 मैचों में मोहम्मद शमी ने 8 विकेट हासिल किये हुए है. वह वर्तमान में भारतीय टीम के सबसे अच्छे टेस्ट गेंदबाजो में से एक माने जाते है.

The post शमी ने पास किया यो-यो टेस्ट, जाने क्या इंग्लैंड खिलाफ मिलेगी टीम इंडिया में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.