क्रिकेट का जन्मदाता रहे इंग्लैंड और भारत के बीच क्रिकेट इतिहास सालों पुराना है। भारत और इंग्लैंड के बीच पहली बार क्रिकेट की जंग साल 1932 में इंग्लैंड में ही हुई थी। तब से लेकर आज तक भारत और इंग्लैंड के बीच इन 86 सालों के इतिहास में कई सीरीज खेली जा चुकी हैं। इन सीरीज में वैसे तो जंग तो गेंद और बल्ले से ही देखने को मिली।

पांच चर्चित विवाद
लेकिन इसके बाद भी कुछ मौके ऐसे बने जब दोनों टीमों के खिलाड़ियों को आपस में आमने-सामने होना पड़ा। हम बात कर रहे हैं भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट इतिहास के पांच सबसे बड़े विवादों की
लाला अमरनाथ को जब कप्तान विज्जी ने बीच दौरे पर ही भारत लौटने का दिया फरमान
भारतीय क्रिकेट टीम साल 1936 में इंग्लैंड के दौरे पर गई थी। ये दौरा भारतीय टीम का ब्रिटिश शाशन में आखिरी दौरा था। भारतीय टीम के कप्तान विजयनगरम के महाराजा गजापथी विज्जी थे। उनकी कप्तानी को ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी पसंद नहीं करते थे। इनके बीच लाला अमरनाथ का भी एक नाम था।
दौरे पर एक मैच के दौरान विज्जी ने लाला को बल्लेबाजी के लिए तैयार रहने को कहा। लाला अमरनाथ के अंगुली में चोट थी जिसके बाद भी उन्हें बल्लेबाजी के लिए जाना पड़ा। लाला इस मैच में सस्ते में आउट होने के बाद विज्जी पर बुरी तरह भड़क गए। विज्जी ने इसे अपना अपमान समझ कर लाला अमरनाथ को भारत लौटने का फरमान सुना दिया।

जब नासिर हुसैन ने नकारात्मक रणनीति से सचिन को दिया धोखा
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन को बहुत चतुर कप्तान कहा जाता था। नासिर हुसैन जीतने के लिए अपने दिमाग में कुछ ना कुछ तिगड़म लगाने की सोचते रहते थे। इसी तरह से साल 2000 में इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर थी। इस सीरीज के पहले मैच को जीतकर भारतीय टीम 1-0 से आगे थी। जिस मैच में सचिन जीत के नायक साबित हुए थे।
नासिर किसी भी तरह बैंगलुरू में खेले गए टेस्ट में जल्दी आउट करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एक चाल चली और उनके स्पिन गेंदबाज एश्ले जाइल्स को लैग स्टंप पर सभी गेंदे डालने को कहा। सचिन लैग स्टंप की गेंदो पर रन नहीं जुटा पाए और आखिर सचिन के धैर्य ने जवाब दिया और वो स्टेप आउट करने के चक्कर में अपने टेस्ट करियर में पहली बार स्टंप आउट हुए।

जब इंग्लैंड ने भारतीय बल्लेबाजों का ध्यान भंग करने के लिए पिच पर जाली जैली बिन्स
साल 2007 में भारतीय टीम राहुल द्रविड़ की कप्तानी में इंग्लैंड दौरे पर गई। इस दौरे पर दूसरे टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड ने एक खराब चाल चली, लेकिन वो चाल आखिर उनको ही पछाड़ गई। इस मैच में जब जहीर खान बल्लेबाजी के लिए आए तो उन्होंने पिच पर जैली बिन्स च्विंगम देखी।
इंग्लैंड टीम ने ये बल्लेबाजों के ध्यान को तोड़ने के लिए डाली थी। जहीर खान इससे परेशान हो रहे थे। आखिर में उन्होंने इसकी ओर इशारा करते हुए पीछे खड़े केविन पीटरसन को देखा। लेकिन इसके बाद भी इंग्लैंड को भारत ने हराया और इंग्लैंड में ऐतिहासिक जीत हासिल की।

जब इयान बेल हुए विवादास्पद तरीके से रन आउट, इंग्लैंड के कोच के आग्रह पर धोनी ने दी बल्लेबाजी की इजाजत
साल 2014 के भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान एक मैच में बहुत ही अनोखा नजारा देखने को मिला। इस मैच में इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और मोर्गन और इयान बेल क्रीज पर मौजूद थे। मॉर्गन ने शॉट्स को फाइन लेग की दिशा में खेला वहां पर अभिनव मुकुंद दौड़ते हुए गेंद रोकने का प्रयास करने लगे।
इधर बल्लेबाज रन दौड़ते रहे। लेकिन इसी बीच इयान बेल गेंद सीमा रेखा को छू गई ये समझ कर चायकाल का इशारा होने से पहले पैवेलियन की तरफ बढ़े लेकिन भारतीय टीम ने बेन को रन आउट कर दिया।
यहां पर अंपायर ने बेन को विवादास्पद तरीके से रन आउट दे दिया। लेकिन बाद में इंग्लैंड के कोच एंडी फ्लॉवर ने इस बारे में धोनी से बात की और धोनी ने बल्लेबाजी करने पर सहमति जतायी।

रविन्द्र जडेजा और जेम्स एंडरसन के बीच टकराव
साल 2014 में ही खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान की एक घटना है। इस टेस्ट सीरीज में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टकराव की स्थिति देखने को मिला। इसी तरह से ट्रेट ब्रिज में हुए टेस्ट मैच के दौरान भारत के रविन्द्र जडेजा और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन आमने-सामने हो गए।
जेम्स एंडरसन ने रविन्द्र जडेजा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम के पास धक्का दिया था। तो वहीं रविन्द्र जडेजा ने इससे इनकार किया। हालांकि इस मामले की स्थिति साफ तो नहीं हो सकी लेकिन आईसीसी ने जडेजा को दोषी मानते हुए 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट इतिहास में पांच सबसे चर्चित विवाद, इस विवाद ने बटोरी थी सबसे ज्यादा सुर्खियां appeared first on SportzWiki Hindi.