स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय क्रिकेट टीम आज इंग्लैंड के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर सबसे पहले टी20 सीरीज के साथ आगाज किया था। इस सीरीज में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर इस सीरीज को अपने नाम किया। इस सीरीज में भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम को अब 3 मैचों की वनडे सीरीज को जीतने के साथ आज मैदान में उतरेगी। आज के मैच को जीतने के लिए भारतीय टीम के बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजी अच्छी लय में नजर आ रह हैं। टी20 सीरीज में धवन को छोड़कर सभी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। अगर आज के मैच में धवन अपनी लय में लोट आते है तो इंग्लैंड टीम के लिए एक नई परेशानी खड़ी हो सकती है। आज के मैच में आपको भारतीय बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिल सकता है। विराट ने पहले भी इस क्रम में बदलाव किया है। इस सरीजी से पहले धोनी ने कहा था कि मैं अपने क्रम में बदलाव करना चाहता हुं। आज के मैच में देखना होगा की विराट, राहुल और धोनी किस क्रम पर बल्लेबाजी करने आते हैं।
भारतीय टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी क्रम को लेकर बयान दिया है कि इस समय में सभी बल्लेबाज अच्छी फार्म में है। इस वजह से किसी भी खिलाड़ी को किसी भी नंबर के लिए भेजा जा सकता है। टी20 सीरीज में राहुल और रोहित ने हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाने में अहम किरदार निभाया है। भारतीय कप्तान कोहली आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करके सब को हैरान कर दिया है। कोहली खुद शानदार फार्म में चल रहे हैं तो आज के मैच में देखना होगा की वह किस क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं।
Herald