भारतीय क्रिकेट टीम के घातक स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह का आज 38 वां जन्मदिन है, जिसके चलते अभी इन्हें हर तरफ से बर्थ डे की बधाइयां मिल रही है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी उन्हें बधाई दी है। इससे पहले इन्हें क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने भी ट्वीट करते हुए बधाई दी थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट और 200 से अधिक वनडे मैच खेलने वाले हरभजन सिंह का जन्म 3 जुलाई 1980 में पंजाब के जालंधर जिले में हुआ था। जिसके बाद इन्होंने अपनी शिक्षा पंजाब में ही पूरी की थी। इनके पिता का नाम सरदार सरदेव सिंह प्लाहा है और ये इकलौते पुत्र है। इन्होंने 19 अक्तूबर 2015 को बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा से शादी की थी और अभी इनकी एक बेटी है जिनका नाम हिनाया है।
कप्तान विराट कोहली जो इन दिनों इंग्लैंड के लंबे दौरे पर है और वहां आज से तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है। कप्तान ने मजेदार ट्वीट करते हुए लिखा है, “चैंपियन गेंदबाज और एक अद्भुत इंसान हरभजन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। प्रेरणादायक बने रहे। भज्जू पा।”

यहाँ देखिये विराट कोहली का ट्वीट
Wishing the champion bowler and an amazing human being @harbhajan_singh a very happy birthday. Keep inspiring and Have a good one Bhajju Pa.
#Turbanator #TopGuy #Legend
— Virat Kohli (@imVkohli) July 3, 2018
भज्जी और विराट कोहली ने ज्यादा क्रिकेट तो एकसाथ नहीं खेला है क्योंकि कोहली ने 2010 में डेब्यू किया था जिसके बाद लगातार खेलते आ रहे है। किन्तु भज्जी पिछले कुछ समय से बाहर है और अब इनका अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर अब समाप्त हो चुका है क्योंकि टीम में कई युवा गेंदबाजों ने अपनी जगह पक्की कर दी है।
The post विराट कोहली ने काफी ख़ास अंदाज में दिया टीम इंडिया से बाहर चल रहे भज्जी को जन्मदिन की बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.
