लॉर्ड्स में खेले गये दूसरे एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बी अल्लेबाजी करने का फैसला किया. इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 322 रन बनाए, इस विशालकाय स्कोर में जो रूट का शतक भी शामिल था.
इंग्लैंड पहला मैच हार चुकी थी, तो उसके लिए ये मैच करो या मरो वाली स्थिति का था. इंग्लैंड ने जबरदस्त वापसी करते हुए इंडियन टीम को 86 रन से हरा दिया.

323 रन के विशालकाय स्कोर का पीछा करने उतरी टीम ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन इसको लय मे नहीं बदल सके.
भारतीय टीम का पहला विकेट 49 रन पर गिरा उसके बाद विकेटों का मानो पतछड सा आ गया, कुछ ही देर में इंडियन टीम ने 3 विकेट गवां दिए. जब भारतीय टीम का स्कोर 140 रन पर 4 विकेट था तब क्रीज पर बल्लेबाजी करने भारतीय टीम में फिनिशर की भूमिका अदा करने वाले महेंद्र सिंह धोनी आये, उन्होंने इतनी ज्यादा धीमी शुरुआत की, 57 गेंदों पर 37 रन की बेहद धीमी शुरुआत ने टीम को दबाव में ला दिया.

पारी के 47 वें ओवर में धोनी आउट भी हो गये, इससे टीम और दबाव में आ गयी. पूरी टीम 236 रन पर आलआउट हो गयी ,जिससे टीम को 86 रन से पराजय झेलनी पड़ी. इस हार के बाद ट्विटर पर धोनी की धीमी शुरुआत को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रिया सामने आई.
Even Chahal has shown more intent than Dhoni with bat in hand. #ENGvIND
— Sandipan Banerjee (@im_sandipan) July 14, 2018
having worked out that India weren't going to win this, Dhoni made the smart choice to get some time in the middle ahead of the Tests
oh wait….#ENGvIND
— Gaurav Kalra (@gauravkalra75) July 14, 2018
India cannot be happy with that chase … almost as if they decided to have an afternoon middle practice after around 30 overs … for such a formidable Batting line up that can’t be right … #ENGvIND #Lords
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) July 14, 2018
MS Donothing
— Nick Hoult (@NHoultCricket) July 14, 2018
Today's DigIn Trophy goes to @msdhoni for an excellent, risk free, innings of 37 off 59 balls. Gavaskaresque. pic.twitter.com/F3hH4cz2oS
— Fred Boycott (@FredBoycott) July 14, 2018
I am a massive fan of MS Dhoni but what was that all about ? He is the king of finishes but today’s innings baffled me !
— Matthew hoggard (@Hoggy602) July 14, 2018
पूरी टीम में किसी भी बल्लेबाज ने टिककर अच्छा खेलकर टीम को विजयी लक्ष्य की तरफ ले जाने की कोशिश नहीं की. नतीजा यह हुआ टीम 86 रन से हार गयी. विराट कोहली ने 45 रन की पारी खेली. इसके बाद कोई भी बल्लेबाज ने टिककर खेलने की कोशिश नहीं की.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वनडे क्रिकेट में 10,000 रन पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर और 12वें खिलाड़ी बन गए हैं। 37 साल के धोनी ने शनिवार को लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 33 रन बनाते हुए श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर कुमार संगकारा की बराबरी कर ली.
The post किसने क्या कहा: धोनी की धीमी शुरुआत पर सोशल मीडिया पर भड़के लोगो ने रिस्पेक्ट छोड़ कही ये बाते appeared first on SportzWiki Hindi.