ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछले कुछ समय कुछ ख़ास नही रहा है.स्मिथ, वार्नर और बेनक्राफ्ट पर बैन लगने के बाद टीम लगातार संघर्ष नही कर रही है. एक तरफ जहाँ टीम को लगातार इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वही अब पाकिस्तान के खिलाफ टीम को आखिरकार जीत मिली है. ऐसे में टीम के पूर्व कोच डैरेन लेहमैन ने भी टीम के नए कोच जस्टिन लेंगर को बधाई दी है.
ट्वीट कर के दी बधाई
डैरेन लेहमैन ने बधाई देते हुए ट्वीट किया कि आरोन फिंच और जस्टिन लैंगर को सीरीज में मिली पहली जीत के लिए बधाई और लैंगर को कोहक के तौर पर पहली जीत के लिए बधाई .
मुझे उम्मीद है अभी और ज्यादा सफलता आएगा.आप को बता दे कि ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर से जीत के ट्रैक पर वापसी की है.
Congrats JL & @AaronFinch5 @CricketAus on the first win of the series and JL’s first win as coach , plenty more to come I’m sure. Well done lads and keep up the good work . #goaussies
— Darren Lehmann (@darren_lehmann) July 2, 2018
इंग्लैंड दौरे को महत्वपूर्ण बता चुके है लैंगर
इंग्लैंड में मिली हार के बाद बात करते हुए लैंगर ने कहा था कि
“बेशक हमने यहां पर काफी खराब क्रिकेट खेला. हम जानते थे कि दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद यह हमारे लिए एक बड़ी चुनौती थी. हम बिल्कुल इस प्रदर्शन पर चर्चा करेंगे और कमियों को सामने लाएंगे. हारने से सभी को दुख होता है.”

आगे बात करते हुए उन्होने कहा था कि
“इस दौरे से युवा खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा और वो बेहतर होंगे.”
वही वर्ल्ड कप में टीम के प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“मुझे पूरी उम्मीद है कि टीम का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में बेहतर रहेगा. “
आप को बता दे कि वर्ल्ड कप के समय तक स्मिथ और वार्नर भी वापस आ जाएँगे,ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार फिर से वर्ल्ड कप में मजबूती के साथ कदम रख सकेगी.
The post जस्टिन लेंगर की कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया को मिली पहली जीत के बाद लेहमैन ने कुछ इस तरह से दी बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.