Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरे टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया

खेल डेस्क। कप्तान करूण नायर (55), हनुमा विहारी (68), और रिषभ पंत (नाबाद 67) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत-ए ने दूसरे गैर आधिकारिक टेस्ट में आज वेस्टइंडीज-ए को पांच विकेट से शिकस्त दी।

भारत को मिली नई उडऩ परी, विश्व स्तर पर स्वर्ण जीत हिमा दास ने रचा इतिहास

इसके साथ ही भारतीय टीम ने दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की। दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला गैर आधिकारिक टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। इस मैच को जीतने के लिए भारतीय टीम को 321 रन का लक्ष्य मिला था। जिसने उसने 67.1 ओवर में पांच विकेट पर हासिल कर लिया।

भारत को 16 साल पहले नेटवेस्ट ट्रॉफी जिताने वाले इस बल्लेबाज ने लिया संन्यास

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने गुरुवार को तीन विकेट पर 214 रन बना लिए थे। बाकी के रन भारतीय टीम ने आज दो विकेट और गंवाकर बना लिए।हालांकि शुक्रवार को भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कल के नाबाद बल्लेबाज हनुमा विहारी अपने स्कोर में केवल तीन रन जोडऩे के बाद ही 68 रन बनाकर आउट हो गए।बावने भी विशेष योगदान नहीं दे सके।

श्रीलंका ने किया दक्षिण अफ्रीका को 126 पर ढेर, हासिल की 161 रन की बढ़त

इसके बाद युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत और जयंत यादव ने भारतीय टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया। भारत की ओर से हनुमा विहारी ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 139 गेंदों का समना किया। इस दौरान उन्होंने पांच चौके लगाए।

विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 71 गेंदों पर नाबाद 67 रन का योगदान दिया। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके लगाए। जयंत ने 38 गेंदों पर नाबाद 23 रन का योगदान दिया।

रोहित-कोहली के तूफान से टूट गया सचिन-सहवाग का ये रिकॉर्ड

भारत-ए की जीत में अतिरिक्त रनों का भी विशेष योगदान रहा। भारतीय टीम को 58 अतिरिक्त रन मिले। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 302 बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में केवल 192 रन ही बना सकी थी। इसके बाद वेस्टइंडीज की दूसरी पारी भी 210 रन पर ढेर हो गई थी। इससे भारत को 321 रन का लक्ष्य मिला।