Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड का यह क्रिकेटर भारतीय कप्तान विराट कोहली से लेना चाहता है प्रेरणा

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में मौजूद है और यहां एक अगस्त से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरिज में खेलने वाली है। इससे पहले भारतीय टीम इस दौरे पर दो टी20 श्रृखंला और एक वनडे सीरिज कप्तान विराट कोहली की नेतृत्व में खेल चुकी है। कप्तान विराट कोहली के खेल की वैसे तो दुनिया दीवानी है लेकिन इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर भी उनके खेल के दीवाने है।

इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं भारत के ये महान क्रिकेटर

जोस बटलर ने कहा की उन्हें उम्मीद है कि वो भारत के खिलाफ शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान विराट कोहली से प्रेरणा लेंगे और इंडियन प्रीमियर लीग के अपने अनुभव का इस्तेमाल करने में सफल रहेंगे।

बटलर ने मीडिया से बात करते हुए कहा की विराट कोहली बेहद ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और उनकेे मुकाबले में अभी फिलहाल कोई नहीं है। बटलर ने कहा की विराट को देखकर शीर्ष पर बने रहनेकी सीख मिलती है, विराट हमेशा सही समय पर सही फैसला लेते है और यहीं कौशल है।

आईपीएल के इस सत्र में राजस्थान रायल्स की तरफ से अच्छे खेल का प्रदर्शन करने वाले बटलर ने कहा, ;आईपीएल में मैंने जो सबसे अहम बात सीखी वह यह थी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सफलता हासिल करने के लिये क्या करते हैं।

बटलर ने कहा उनकी मानसिकता भिन्न होती है। वे हर मैच में जीत की मानसिकता के साथ उतरते हैं और निरंतर ऐसा करते हैं।

विश्व कप के बाद संन्यास लेगा दक्षिण अफ्रीका का ये दिग्गज तेज गेंदबाज

बटलर का टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 85 रन है जो उन्होंने चार साल पहले भारत के खिलाफ अपने पहले मैच के दौरान बनाए थे। उन्होंने कहाएक अगस्त से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में वो अपना पहला शतक जडने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उसके लिए वो कोशिश करेंगे