एंटरटेनमेंट डेस्क:अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'संजू' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करके कमाई के नए रिकॉर्ड बनाने में लगी हुई है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस कमाई करने के नए रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया था। इस फिल्म ने 5 दिन में 160 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने रिलीज यानी शुक्रवार के दिन 34.75 करोड़, शनिवार को 38.60 करोड़, रविवार को 44 करोड़ रुपए, सोमवार को 25.35 करोड़ और मंगलबार को 22 करोड़ की कमाई करने में सफल हुई है। इस फिल्म की कमाई का कुल आंकड़ा 165 करोड़ तक पहुंच गया है।
100 करोड़ के बजट में बनी फिल्म संजू आने वाले दिनों में सलमान खान की रेस 3 की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ देगी। फिल्म जानकारों के अनुसार फिल्म संजू दूसरे वीकेंड तक 250 करोड़ आंकड़ा पार कर लेगी। इस फिल्म ने केवल 3 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन अभी भी फिल्म कमाई करने के मामले में पीछे नही है फिल्म लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है और फिल्म संजू को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी द्दारा किया गया हैं। फिल्म में संजय दत्त का किरदार अभिनेता रणबीर कपूर निभा रहे हैं।
फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, परेश रावल, दिया मिर्जा, विक्की कौशल जैसे कलाकार शामिल हैं।रेस 3 ने पहले दिन 29.17 करोड़ और दूसरे दिन 38.14 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन फिल्म संजू ने पहले ही दिन 34.75 करोड़ और दूसरे दिन 38.60 करोड़ रुपये की कमाई करके रेस 3 को पिछे छोड़ दिया है। साल 2018 में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में ये फिल्म पहले स्थान पर पहुंच सकती है।
Herald