Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित-कोहली के तूफान से टूट गया सचिन-सहवाग का ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। कुलदीप यादव (25 रन पर पांच विकेट) की कातिलाना गेेंदबाजी के बाद रोहित शर्मा (137) की विस्फोटक शतकीय पारी की मदद से भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को आठ विकेट से शिकस्त देकर तीन मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

यह उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने कुलदीप, बनाए कई रिकॉर्ड

कुलदीप यादव के कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की मदद से भारत ने मेजबान इंग्लैंड टीम को टीम 49.5 ओवर में 268 रन पर ऑल आउट कर दिया।इसके बाद हिटमैन रोहित शर्मा (नाबाद 137) और विराट कोहली (75) की दमदार पारियों की मदद से दम पर भारत ने 40.1ओवर में दो विकेट पर 269 रन बनाकर जीत हासिल की।

कुलदीप और रोहित का तूफान, भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

रोहित और कप्तान विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 25.1 ओवर में 167 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस साझेदारी के माध्यम से रोहित और विराट ने पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग का रिकॉड ध्वस्त किया।

रोहित और कोहली ने वनडे में 14वीं शतकीय साझेदारी बनाई है। जबकि इससे पहले सचिन और सहवाग की जोड़ी ने 13 बार शतकीय साझेदारी बनाई थी। वैसे भारत की ओर से एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी बनाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तानों सचिन और गांगुली की जोड़ी के नाम है। सचिन और गांगुली की जोड़ी ने एक दिवसीय क्रिकेट में 26 शतकीय साझेदारियां की हैं।

मैच में रोहित ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 114 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौकों और चार छक्के लगाए। जबकि विराट कोहली ने अपनी 75 रन की पारी में 82 गेंदों का सामना किया। इस पारी के दौरान उन्होंने सात चौके लगाए। इस मैच में कुलदीप यादव ने भी अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज करवाए हैं।