Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंचने से सिंधु को विश्व रैंकिंग में हुआ ये फायदा

खेल डेस्क। भले ही ओलंपिक रजत विजेता पीवी सिंधु को थाईलैंड ओपन के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकूहारा से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस भारतीय खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन के दम पर विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में सुधार किया है। वहीं सायना नेहवाल को रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है।

अपने पहले अन्तरराष्ट्रीय मैच में अर्जुन ने की पिता सचिन तेंदुलकर की बराबरी,अब भविष्य को लेकर उठने लगे सवाल

थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंचने के के साथ ही पीवी सिंधु ने रैंकिंग में दूसरे नंबर पर काबिज जापानी खिलाड़ी अकाने यामागुची से अपने अंकों का फासला कम कर लिया है।

इंग्लैंड ने भारत को 254 रन से हराया, बल्लेबाजों ने किया निराश

सिंधु ने थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंचने के कारण 1380 अंक हासिल किए। इससे अब इस भारतीय खिलाड़ी के 82034 अंक हो गए हैं। सिंधु और जापानी खिलाड़ी अकाने यामागुची के बीच अब 1449 अंकों का अंतर ही रह गया है। हालांकि अभी सिंधु अपने तीसरे स्थान पर ही काबिज हैं। इस रैंकिंग में ताइपे की तेई जू यिंग 96817 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है।

राजीव शुक्ला के निजी सचिव पर लगे आरोप, टीम में चयन के लिए पैसों और काॅल गर्ल की करते है मांग

वहीं इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर में बाहर हो जाने वाली सायना नेहवाल 10वें नंबर पर खिसक गई हैं। पुरुष रैंकिंग की बात की जाए तो इसमें भारतीय खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत अपने पांचवें स्थान पर कायम है। वहीं एक अन्य भारतीय एचएस प्रणय तीन स्थान के सुधार के साथ 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। समीर वर्मा दो स्थान के सुधार 18वें नंबर पर पहुंचने में सफल रहे।

हैप्पी बर्थडे: रोजर बिन्नी ने क्रिकेट के अलावा इस खेल में भी हासिल की है बड़ी उपलब्धि

अन्य भारतीय खिलाडिय़ों की रैंकिंग की बात की जाएं तो इसमें बीसाई प्रणीत को तीन स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। इस कारण वे 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं।