Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंडोनेशिया ओपन: ये खिलाड़ी पेश करेंगे भारतीय चुनौती

जकार्ता। गत चैम्पियन भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत मंगलवार से शुरू हो रहे इंडोनेशिया ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिताब का बचाव करने के उद्देश्य से उतरेंगे। भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत का शुरूआती मुकाबला जापान के केंतो मोमोता से होगा।

वहीं ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड की पोर्नपावी चोंचुवोंग से भिड़ेंगी तो राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की स्वर्ण पदक विजेता सायना नेहवाल इंडोनेशिया की दिनार दयाह असुस्तिन के खिलाफ मुकाबला खेलेंगी। पीवी सिंधु ने मलेशिया ओपन में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था जबकि सायना नेहवाल को शुरुआती दौर में ही हार का सामना करना पड़ा था।

त्रिकोणीय टी-20 शृंखला: ऑस्ट्रेलिया की पाकिस्तान पर बड़ी जीत

विश्व के नम्बर दो खिलाड़ी मोमोता इस समय शानदार फार्म में हैं। हाल ही में इस जापानी खिलाड़ी ने मलेशिया ओपन में श्रीकांत को हराया था।जापानी खिलाड़ी मोमोता ने एक साल के निलंबन के बाद अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में वापसी की है। उन पर ये प्रतिबंध अवैध तरीके का जुआ खेलने के कारण लगा था।

विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट आज से: इन खिलाड़ियों पर होंगी सभी की नजरें

हालांकि मोमोता का लगातार 21 मैचों से चला आ रहा जीत का क्रम मलेशिया ओपन के फाइनल में टूटा था। उन्हें ली चोंग वेई से हार का सामना करना पड़ा था। जापानी खिलाड़ी का श्रीकांत के खिलाफ भी रिकॉर्ड अच्छा है। दोनों खिलाडिय़ों के बीच हुए नौ मुकाबले में जापानी खिलाड़ी ने छह में जीत हासिल की है।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में इस लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

इस टूर्नामेंट में भारत की सोलह वर्षीय वैष्णवी रेड्डी जक्का डेनमार्क की होजमार्क जाएरस्फिल्डट के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेंगी। वहीं एचएस प्रणय को पहले दौर में चीन के दिग्गज लिन डैन की चुनौती का सामना करना होगा। बी साई प्रणीत चीनी ताइपै के वांग जू वेई से भिड़ेंगे।