लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: एमएस धोनी भले ही टीम इंडिया में कैप्टेंसी न निभा रहे हों लेकिन उन्हें फैंस अभ भी कूल कैप्टन के नाम से ही पुकारते हैं. धोनी को यह नाम उनकी कूल कैप्टेंसी की वजह से ही मिला है. धोनी जितने कूल मैदान पर रहते हैं उतने ही वह अपनी निजी जिंदगी में भी. धोनी के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज वह अपनी 8वीं वेडिंग एनीवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं. दोनों की लव स्टोरी के किस्से भी बेहद दिलचस्प हैं.
मैनचैस्टर टी20 के लिए धोनी पत्नी साक्षी के साथ इन दिनों लंदन में हैं. इसलिए इस साल दोनों ने अपनी एनीवर्सरी वहीं सेलिब्रेट की. शादी की सालगिरह के बारे में साक्षी ने इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो के जरिए बताया था. धोनी ने 4 जुलाई 2010 में साक्षी संग सात फेरे लिए थे. 2 साल तक डेट करने के बाद धोनी ने वेलेनटाइन के दिन साक्षी को अचानक से शादी के लिए प्रपोज किया था और कुछ ही दिनों बाद उनके साथ शादी की थी.

यह भी पढ़ें:
टी-20 में पहली बार शामिल हुए चहर व कुणाल, मंगलवार को खेलेंगे इंगलैंड के खिलाफ
उनकी शादी में कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. उन्होंने अपनी शादी ज्यादा शोर शराबे से बल्कि गुपचुक तरीके से की थी.

धोनी और साक्षी की मुलाकात 2007 में एक होटल में हुई थी. उस दौरान कोलकाता के ईडन गार्डन में जब भारत और पाकिस्तान का मैच होना था तब धोनी ताज होटल में रुके थे. वहां पर उनकी पत्नी यानी साक्षी धोनी अपने कोर्स से संबंधित वहां पर इंटर्नशिप कर रही थीं. इसी होटल में रुकने के दौरान धोनी से अपने कमरे का की-कार्ड खो जाता है, जिसके बाद वह साक्षी के पास जाते हैं. साक्षी उन्हें पहचान नहीं पाती हैं और उनकी डिटेल्स चेक करने के लिए उनका नाम पूछती हैं.

जब पूरा देश की जुवान पर धोनी-धोनी के नाम का बोलबाला था तब साक्षी उनके नाम से ही अंजान थी. क्योंकि वह अपने काम में ही मशगूल रहती थीं और यही वो अदा थी कि धोनी को साक्षी पसंद आई.
देखें वीडियो:
The post अगर साक्षी न करतीं ये गुस्ताखी तो नहीं होती माही से शादी .. जानें खास बातें … appeared first on Live Cities.