ऋषभ पंत जिन्हें भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार बुलावा आया है और इसी का इन्हें इंतजार था। हालाँकि जब उन्होंने क्रिकेट करियर की तलाश में रुड़की के छोटे शहर को छोड़ दिया, तो उन्हें पता था कि यात्रा करना वाकई बहुत कठिन होता है और उन्हें सफलता मिल चुकी है और साथ ही पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में खेलते हुए नजर आने वाले है।

ऋषभ पंत भाग्यशाली थे कि वह दिल्ली के सोननेट क्लब में उतरे जहां कोच तारक सिन्हा जैसा कोच मिला और उन्होंने इनका पूरा सपोर्ट करते हुए अच्छा खिलाड़ी बनाया। साथ ही अब सिन्हा ने यह कहा है कि ऋषभ पंत भारतीय टीम के लिए लंबे समय तक खेल सकते है और उनमें यह काबिलियत है।
इंग्लैंड के खिलाफ आने वाली टेस्ट सीरीज़ के लिए ऋषभ पंत को मौका मिले यह सिन्हा के लिए शायद ही आश्चर्यचकित था। “उन्होंने अपने विकेटकीपिंग में काफी सुधार किया। मैंने जोर देकर कहा था कि उसे पहले एक अच्छा विकेटकीपर बनना है और फिर उसे अपनी बल्लेबाजी के साथ भी अच्छी क्रिकेट खेलनी है। जहां तक कड़ी मेहनत का सवाल है, वह असंगत रहा है। प्रशिक्षण में हमेशा फिट रहा है। मेरा विश्वास मानों, वह भारतीय क्रिकेट की सेवा लंबे समय तक करेगा और अच्छा क्रिकेट खेलेगा, “सिन्हा ने कहा।

गौरतलब हो कि ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए 14 मैचों 684 बनाये। इस दौरान इन्होंने एक शतक और पांच अर्द्धशतक बनाये साथ ही सबसे छक्के लगाने वाले भी यही रहे।
“इंग्लैंड के दौरे से पहले, मैंने उनके स्वभाव पर ध्यान दिया और इस बिंदु पर पहुंचे कि उन्हें हमेशा धीरज रखना सीखना चाहिए। अगर खिलाड़ी को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है तो करना चाहिए। ऋषभ हमारे क्लब का एक अनुशासित सदस्य रहा है और अपनी बल्लेबाजी में बहुत जुनून लाता है। साथ ही अगर उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो यह रुड़की के लिए भी बहुत ख़ास होगा, “सिन्हा ने आगे बात करते हुए कहा।
The post लम्बे समय तक देश की सेवा करेगा ऋषभ पंत: कोच तारक सिन्हा appeared first on SportzWiki Hindi.