Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सफर को और खूबसूरत बनाने के लिए जरूर फॉलो करें ये टिप्स

ट्रेवल डेस्क। इस सुहाने मौसम में आपका बाहर घूमने का मन जरूर कर रहा होगा। आप भी सोच रहें होंगे कि कहीं बाहर सुकून भरी लॉन्ग ड्राइव चला जाए। बरसात के शानदार मौसम में किसी लम्बे सफर पर जाना और अपनी जिंदगी का कुछ समय मौज-मस्ती में व्यतीत करना सभी का सपना होता हैं। अगर आप भी किसी लम्बे सफर पर जाने की सोच रहें हैं तो आज हम आपके काम की खबर लेकर आये हैं।

आज हम आपको बताएंगे कि लॉन्ग ड्राइव पर जाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखें।

- लॉन्ग ड्राइव में जाने से पहले की दो रातों में कम से कम आठ घंटे की नींद पूरी करें। सफर के दौरान भी अपनी नींद पूरी करें। क्योंकि नींद पूरी न होने से हमारा दिमाग पूरी तरह सक्रिय नहीं रह पाता हैं और हम सफर का मजा नहीं ले पाते। नींद पूरी करना सुरक्षा के लिहाज से भी जरुरी हैं।

- पर्याप्त और हल्का भोजन लें। भूखे पेट सफर नहीं करें। अपने साथ में प्रोटीन से भरपूर हैल्‍दी खाना ही कैरी करें। समय-समय पर तरल पदार्थों का सेवन करते रहें।

- भरपूर मात्रा में पानी पियें। अपने साथ पानी की बोतल भी रखें। पानी से शरीर में ताजगी और स्‍फूर्ति बानी रहती हैं।

- अपने जरुरी कागज अपने पास रखें जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, गाडी के पेपर्स। अपनी दवाई और जरूरी सामान भी रख लें।

- सफर के दौरान कहां-कहां जाना कहां रुकना हैं यह पहले से निश्चित रखें।

- शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहें इसके लिए लेमन और आरेंज जैसी टॉफी चूसते रहें।

- आपके गाड़ी की सीट आपके लिए सुविधाजनक हो यानि सीट कम्फर्ट हो। सीट पर बैठते समय पीठ सीधी और गर्दन आरामदेह हालात में रहें।

- आप बच्चों के साथ जा रहें हैं तो तो गाड़ी में मौज-मस्ती और खेलने के लिए रैकेट, बैट-बॉल का पूरा इंतजाम करें।

- आपकी गाड़ी में म्यूजिक सिस्टम जरूर हो ताकि आप अपने पसंदीदा गाने सुन सके। अपने साथ कैमरा भी लेकर जाये जो आपके पसंदीदा दृश्‍यों को कैद कर सके।



Herald