Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी को नही मिली जगह

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 और वनडे सीरीज खत्म होंने के साथ भारतीय टीम अब इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने मैदान में उतरेगी। एक अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए आज भारतीय टीम का चयन कर लिया गया हैं। बीसीसीआई ने इस सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम ने विकेटकीपर रिषभ पंत को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इस टीम में बुमराह को भी जगह मिली है।

इंग्लैंड दौरे पर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिल पाई है। आपकों बता दें की रोहित ने टी20 श्रृखंला में भी 56 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए थे जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे और इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भी रोहित ने 4 छक्कों और 15 चौकों की मदद से 137 रन बनाए थे, लेकिन आज भारतीय टेस्ट टीम की तीन मैचों के लिए हुई घोषणा में रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली है।

रोहित ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में की थी लेकिन पिछले 11 वर्षों में जहां उन्होंने 183 वनडे और 84 टी 20 मैच खेले है वहीं रोहित इस दौरान सिर्फ 25 टेस्ट ही खेल पाए है। रोहित शर्मा ने अपने 25 टेस्टों में आखिरी टेस्ट इस साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। रोहित को जून में खेले गए अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भी जगह नहीं मिली पाई थी। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की और से पहले तीन टेस्टों के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है जिसमें रोहित को जगह नहीं मिल पाई है।

क्या अब जल्द ही एकदिवसीय क्रिकेट से भी धोनी लेंगे संन्यास!

क्‍या सचिन की उम्‍मीदों पर खरा उतरेंगें अर्जुन, अपने डेब्‍यू मैच में कर दिया ये कारनामा



Herald