Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने कहा इस वजह से नहीं खलेगी भुवनेश्वर कुमार की कमी

भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, नंबर 1 रैंकिंग वाली भारतीय टेस्ट टीम 1 अगस्त को बर्मिंघम में पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला का इंग्लैंड के साथ शुरू करने जा रही है। हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डैरेन गॉफ़ का मानना ​​है कि भारत को भुवी की कमी नहीं खलने वाली है।

गॉफ़ ने कप्तान विराट कोहली के सामने कई अलग-अलग विकल्पों के बारे में बात की और दोनों गति और स्पिन विभागों को लेकर काफी कुछ कहा है। इन्होंने कहा है कि भुवनेश्वर कुमार का बाहर होना भारतीय टीम के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है और भारतीय टीम अब वैसी टीम नहीं है जिसमें एक या दो गेंदबाजों के साथ ही उतर जाए।

गॉफ़ ने आगे बात करते हुए कहा, “आप घरेलू मैदान पर खेल रहे हो या बाहर, आज वर्तमान समय में आपको भारतीय टीम को हारने के लिए आपको अच्छा प्रदर्शन करते हुए उच्च खेल दिखाना होगा क्योंकि टीम इंडिया की बोलिंग वाकई बहुत शानदार है। आज टीम इंडिया के पास भुवनेश्वर के पास बेहतरीन स्विंग है, तो जसप्रीत बुमराह बॉल को काफी बेहतर तरीके से स्किड कराते हैं। इनके अलावा उमेश यादव के पास गति है जो गेंद को अच्छे से मूव करा सकते है तो मोहम्मद शमी के पास भी बहुत अच्छी गति है और ये पिच पर टप्पा दिलाते है और इशांत शर्मा के काफी अनुभव है और लम्बा स्पेल करने में मजबूत है।”

इस प्रकार पूर्व क्रिकेटर डैरेन गॉफ़ का यही कहना है कि टीम इंडिया में उमेश यादव, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा जैसे तेज गेंदबाज है तो भुवी की कमी इतनी ज्यादा नहीं खलेगी।

“टीम में, टीम इंडिया के पास तीन स्पिनर हैं। आर अश्विन भारतीय परिस्थितियों में लगभग शानदार रहे है, रविंद्र जडेजा विकेट हमेशा लेते रहते हैं और कुलदीप यादव पहले ही इंग्लैंड में जबरदस्त गेंदबाजी करते आ रहे है और बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। सीरीज में टीम का चयन मैनेजमेंट के लिए इतना आसान नहीं रहने वाला है,” उन्होंने आगे कहा है।

इंग्लैंड और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच 1 अगस्त से खेला जाने वाला है और यह मैच बहुत महत्वपूर्ण भी होगा क्योंकि आज तक टीम इंडिया ने यहाँ एक भी मैच नहीं जीता है और 5 बार हार का सामना किया है। यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला है जो भारतीय समय के अनुसार दोपहर साढ़े 3 बजे से शुरू होगा।

The post इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने कहा इस वजह से नहीं खलेगी भुवनेश्वर कुमार की कमी appeared first on SportzWiki Hindi.