Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए जो रूट ने खोला इंग्लैंड की जीत का राज़, बताया कैसे हराया भारत को

भारत और इंग्लैंड के बीच आज वन डे सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन ने जीता. उन्होंने टॉस जीत कर बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. वही आज के मैच में दोनों टीमों में कोई भी बदलाव नही किया.

रूट का “one man show’

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 322 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने शानदार पारी खेली और 116 गेंदों में 8 चौकों, 1 छक्के की मदद से नाबाद 113 रनों की पारी खेली. इसके अलावा ऑयन मॉर्गन ने (53), डेविड विले ने नाबाद (50), जेसन रॉय ने (40), जॉनी बेयरस्टो ने (38) रनों की पारी खेली.

भारत के बल्लेबाज़ हुए फेल 

323 रन के स्कोर का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. रोहित शर्मा सिर्फ 26 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद धवन भी 36 रन बना के आउट हो गए. वही राहुल डक पर आउट हो गए.उनके आउट होने के बाद कोहली और रैना ने टीम को संभालने कोशिश की. लेकिन उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सके और पूरी टीम सिर्फ 236 रन बना के आउट हो गई.

ये मेरे लिए काफी अच्छा था 

मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए जो रूट ने कहा, “ये काफी अच्छा रहा है. मैंने सब कुछ अच्छा किया है. कुछ भी ज्यादा करने की कोशिश नही की. इसी का फायदा मुझे मिला. पिछले कुछ समय से हम काफी अच्छा खेल रहें हैं. मुझे ख़ुशी है कि मैं इस टीम का हिस्सा हूँ. हमने आज के मैच में एक अच्छा सेटअप बनाया था. शुरुआत में मॉर्गन न और बाद में डेविड ने टीम के लिए अच्छी तरह से योगदान दिया. हमे अपनी टी-20 सीरीज में हार के बाद सिखा है और आगे काम भी किया है , हमारी कोशिश है कि उनके खिलाफ ज्यादा से ज्यादा स्कोर बनाया जाए और किसी भी तरह शुरुआत के विकेट हासिल किये जाए.

The post ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए जो रूट ने खोला इंग्लैंड की जीत का राज़, बताया कैसे हराया भारत को appeared first on SportzWiki Hindi.