Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय क्रिकेट के ये दो स्टार खिलाड़ी अब खेलेंगे तमिलनाडू प्रीमियर लीग

भारतीय क्रिकेट में इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांच के बाद अब टी-20 क्रिकेट में आईपीएल की तर्ज पर ही शुरू हुए तमिलनाडू प्रीमियर लीग का अगले सीजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। तमिलनाडू में खेले जाने वाले टी-20 क्रिकेट लीग टीएनपीएल के आगामी सीजन के लिए इसमें शामिल टीमों ने अपने साथ स्टार खिलाड़ियों को जोड़ने का श्रीगणेश कर लिया है।

टीएनपीएल 2018 के लिए टीमों की तैयारी शुरू

इसके साथ ही तमिलनाडू प्रीमियर लीग में भारतीय टीम के अंडर-19 विजेता कप्तान रहे दिल्ली के बल्लेबाज उन्मुक्त चंद को आईड्रीम काराईकुली कालाई की टीम ने अपना हिस्सा बनाया है। उन्मुक्त चंद के लिए भारतीय क्रिकेट के ट्रेक पर लौटने के लिए ये एक बड़ा मौका है। क्योंकि इतिहास गवाह है कि टीएनपीएल के माध्यम से कुछ खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में जगह बनाने में सफलता हासिल की है।

उन्मुक्त बने आईड्रीम काराईकुली कालाई का हिस्सा

उन्मुक्त चंद पिछले कुछ सालों से क्रिकेट में ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आए हैं। साथ ही उन्हें इस आईपीएल सीजन में भी किसी टीम ने खेलने का मौका नहीं दिया। हालांकि वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली की टीम का हिस्सा रहे और दिल्ली को टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाने में उन्मुक्त ने बड़ी भूमिका निभाई।

केदार जाधव भी खेलेंगे टीएनपीएल

उन्मुक्त चंद के अलावा सौराष्ट्र के स्टार घरेलु क्रिकेटर शेल्डन जैक्सन भी अब टीएनपीएल में खेलते दिखेंगे। शेल्डन जैक्सन को तूती पेट्रिओट्स की टीम ने 2018 के टीएनपीएल सीजन के लिए शामिल किया है। इन दोनों बड़े खिलाड़ियों के अलावा केदार जाधव भी इस बार टीएनपीएल में खेलेंगे। केदार जाधव को चैपक सुपर गिलिज की टीम ने जगह दी है।

112 में से 16 दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों पर लगी बोली

तमिलनाडू प्रीमियर लीग के शुरूआती दौर के इस ऑक्शन में दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों की बोली लगाई गई। 13 राज्यों के 112 खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल तो हुए थे लेकिन इन 112 खिलाड़ियों में से 16 बेहतरीन खिलाड़ियों को ही मौका मिल सका। नीलामी बुधवार को चेन्नई के चैपक स्टेडियम में की गई।

इस नीलामी को लेकर टीएनपीएल के जॉइन सेक्रेटरी आरआई पीलानी ने कहा कि “सभी फ्रेंचाइजी को दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों में दो-दो खिलाड़ी चुनने की अनुमति दी गई थी जिसके की क्रिकेट की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा के स्तर को बढ़ाया जा सके। आउटस्टेशन खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ खेलने से हमारे खिलाड़ियों के कौशल को और भी तेज करेगा।”

इस तरह से है सभी आठ टीमों के दूसरे राज्य के दो खिलाड़ी

जॉन तूती पेट्रिओट्स- शेल्डन जैक्सन और सलमान निजार

चैपक सुपर गिलिज- केदार जाधव और शोर्य साननदिया

ल्यका कोवाई किंग्स- धर्मेन्द्र जडेजा और शौरब धालीवाल

सईचिम मदुरई पैंथर्स- अमित वर्मा और राईफी गोमेज

रूबी ट्रिकी वॉरियर्स- हिम्मत सिंह और लुकमन मेरिवाला

बीवी कांची वीरान्स- स्वपनिल सिंह और संदीप वॉरियर्स

डिंडीगुल ड्रेगन्स- अर्पित वसावड़ा और हनुमा विहारी

आईड्रीम काराईकुली कालाई- उन्मुक्त चंद और अतीत सेठ

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post भारतीय क्रिकेट के ये दो स्टार खिलाड़ी अब खेलेंगे तमिलनाडू प्रीमियर लीग appeared first on SportzWiki Hindi.