साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अपनी टेस्ट ड्रीम इलेवन टीम चुनी है. जिसमे उन्होंने दुनिया भर के कई दिग्गज खिलाड़ियों को जगह दी है.
साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अपनी इस टीम में दो भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग को जगह दी है. वहीं उन्होंने अपनी इस टीम का कप्तान अपने ही देश के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को चुना है.
इस प्रकार है डेल स्टेन की ड्रीम इलेवन टेस्ट टीम

ग्रीम स्मिथ (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, हाशिम अमला, सचिन तेंदुलकर, जैक्स कैलिस, कुमार संगकारा (विकेटकीपर), एबी डिविलियर्स, एंड्रयू फिलंटॉफ, शेन वॉर्न, वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्रा
सचिन को लेकर कही बड़ी बात

डेल स्टेन ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को नंबर-4 पर रखा है और उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को अपनी टीम में जगह देते हुए कहा है, कि “सचिन मुझ पर हावी रहते थे, मैं कभी किसी और बल्लेबाज के खिलाफ अपनी विकेट लेने की उम्मीद नहीं खोता था, लेकिन सचिन के सामने मैं पूरी तरह असहाय हो जाता था.”
“He had me covered. I never felt so hopeless bowling to a batsman!”
The little master @sachin_rt makes the cut in @DaleSteyn62‘s dream Test XI. Find out who else he picked
https://t.co/BZ2HoqhO1o pic.twitter.com/wsBqX9ZijI
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) July 1, 2018
कई बार दोनों का क्रिकेट के मैदान में हुआ है आमना-सामना

आपकों बता दें, कि सचिन तेंदुलकर और डेल स्टेन का आमना-सामना कई बार क्रिकेट के मैदान पर हो चुका है. दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को इन दोनों का आमना-सामना बहुत पसंद आता था. दोनों के बीच हमेशा रोमांचक जंग रहती थी.
डेल स्टेन श्रीलंका के खिलाफ करेंगे वापसी

आपकों बता दें, कि साउथ अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज डेल स्टेन श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी करने वाले है. डेल स्टेन काफी लम्बे समय से साउथ अफ्रीका की टीम से बाहर थे, लेकिन अब वह काउंटी क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम में भी वापसी करने जा रहे है. साउथ अफ्रीका और श्रीलंकाई टीम के बीच पहले टेस्ट मैच 12 जुलाई से शुरू होगा.
The post डेल स्टेन ने बताया कारण इस वजह से दी सचिन तेंदुलकर को ड्रीम टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.



