Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तेल के इन आसान टोटको से पूरी करें आपकी हर इच्‍छा

वेब डेस्‍क। आपने तेल का इस्‍तेमाल अनेक कार्यों में किया होगा। आमतौर पर तेल कई विभिन्‍न प्रकार होते हैं जो अलग-अलग कार्यों के हिसाब से काम में लिये जाते हैं। अगर आप सेहत के हिसाब से बात करें तो अलसी, कर्पूर, अरंडी, चमेली, आंवला, तिल और राई के तील फायदेमंद होते हैं वहीं खाने की वस्‍तुओं में मूंगफली, सरसो, सोया, नारियल और जैतून का तैल काम में लिया जाता हैं। मगर बात अगर धर्मशास्‍त्र की करें तों कुछ तेल ऐसे भी हैं जिनसे किये गये टोटको से आप सभी मनोकामनाओं को पूर कर सकते हैं। ज्‍योतिषाचार्यों के अनुसार ये टोटके अलग-अलग कार्यों के हिसाब से किये जाते है। आईये जानतें हैं तेल के इन टोटको के बारें में-

सरसों का तेल :

अगर आप शनिदेव को प्रसन्‍न करना चाहते हैं या इनकी कृपा पाना चाहते हैं तो सरसों का तेल आपके टोटके में काम आता हैं। इस टोटके के लिए एक कटोरी में सरसों का तेल लें और उस तेल में अपनी छाया देंखें। इसके बाद इस कटोरी को शनिवार के दिन शनि मंदिर में रख दें। इस टोटके के अलावा आप शनिवार के दिन मंदिर मे सरसों का मेल भी चढा सकते हैं। इस अचुक टोटके से शनिदेव आप पर प्रसन्‍न होंगें और उनकी कृपा आप पर बनने लगेगी।

चमेली का तेल : अधिकाशंत पूजा-पाठ या किसी अनुष्‍ठान में ये तेल सर्वाधिक काम आता हैं। इस तेल से आप हनुमानजी की कृपा को पा सकेंगें। इस टोटके के अनुसार शनिवार या मंगलवार को चमेली का तेल और सिंदूर हनुमानजी को अर्पित करें। इसके अलावा हनुमानजी को नियमित रूप से धूप-अगरबत्ती लगायें। ध्‍यान रखें कभी भी इस तेल कर दीपक इनके आगे ना जलायें बल्कि इनके शरीर पर चमेली का तेल लगायें। इस टोटके से हनुमानजी की कृपा आप पर बननी लगेगी।

तिल का तेल : इस तेल से आप कई तरह की साधनाएं कर सकते हैं और सिद्धियों को प्राप्त कर सकते हैं। असाध्य रोगों से मुक्ति पाने के लिए निरंतर 41 दिनों तक पीपल के पेड के नीचे तिल के तेल का दीपक जलायें। इस तेल का दिया पीपल के नीचे जलाने से कई शक्तियां भी प्राप्‍त होती हैं।



Herald