Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक शो की इतनी मोटी रकम लेती हैं कॉमेडियन भारती सिंह

एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने आज अपनी एक खास पहचान बना ली हैं। भारती ने अपने जीवन में कई बड़ी उपलब्धियां भी हासिल की हैं। भारती सिंह ने आज यहां पहुंचने में कई बड़ी समस्याओं को पार और कड़ी मेहनत की हैं। भारती का कॉमेडी करने का एक अलग ही अंदाज हैं जिससे लोग लोट-पोट हो जाते हैं। भारती ने 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से अपने करियर की शुरुआत की थी उसके बाद से उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया हैं। भारती ने पिछले साल ही अपने से 7 साल छोटे कॉमेडी क्लासिज और कॉमेडी सर्कस के लेखक हर्ष लिम्बाचिया के साथ शादी की हैं।

भारती सिंह का जन्म पंजाब के अमृतसर में साल 1984 में हुआ। भारती ने इतिहास में एमए की डिग्री हासिल की हैं। भारती ने स्टूडेंट लाइफ के दौरान शूटिंग और तीरंदाजी की खिलाड़ी भी रह चुकी हैं और कई इनाम भी जीते हैं। अधिकतर लोग अपने मोटापे को कोसते हैं लेकिन भारती ने अपने मोटापे को ही अपनी सफलता का कारण बनाया। भारती का परिवार आर्थिक तंगी का भी सामना कर चूका हैं, लेकिन भारती ने कभी हार नहीं मानी।

भारती ने साल 2005 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में हिस्सा लिया। भारती पहली महिला कॉमेडियन थी जो लाफ्टर चेलेंज में रनरअप बनी थी। भारती ने इसके बाद कई सारे कॉमेडी शो किये जहां उन्हें कई सफलताएं मिली। फ़िलहाल भारती के कलर्स पर आने वाले शो
;कॉमेडी नाइट बचाओ और ;कॉमेडी नाइट लाइव बंद हो चुका है। बता दें भारती कुछ समय के लिए कपिल के शो में भी नजर आई थीं। भारती एक शो के करीब 25 से 30 लाख रुपये लेती हैं। लाइव इंवेट में आने के लिए करीब 15 लाख तक चार्ज करती हैं।

भारती को लग्जरी कारों भी बहुत शौक हैं अभी उन्होंने ऑडी क्यू-5 खरीदी हैं। इस गाडी की कीमत करीब 47.17 से 60.52 लाख के बीच है। इसके अलावा एक नई मर्सडीज बेंज GL 350 खरीदी हैं जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है।



Herald