भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने जबरदस्त सुर्खिया बटोरी हैं। अंग्रेज बल्लेबाजों को उनकी ही पिचों पर कुलदीप यादव की गेंदबाजी के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा है। कुलदीप यादव के आगे इस दौरे में अब तक तो अंग्रेज बल्लेबाज पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आए हैं।

कुलदीप यादव का अंग्रेज बल्लेबाजों पर कहर
कुलदीप यादव ने जहां तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट निकाले, तो वहीं तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में कुलदीप यादव ने इंग्लैंड की पारी को झकझोर दिया और 6 विकेट हासिल कर इंग्लैंड को बड़ी हार पर धकेल दिया।

दूसरे वनडे मैच में कुलदीप को रोकने में कामयाब रहे इंग्लिश बल्लेबाज
लेकिन इसके बाद दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने कुलदीप यादव का अच्छे से सामना किया। कुलदीप यादव को भले ही इस दूसरे टी-20 मैच में 3 विकेट हासिल किए लेकिन उनकी गेंदबाजी पर 10 ओवरों में 71 रन भी बनाए। इंग्लैंड के बल्लेबाजों के द्वारा कुलदीप यादव की गेंदबाजी के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मार्क वुड ने कुलदीप यादव के खिलाफ बल्लेबाजी को लेकर जतायी खुशी
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने कुलदीप यादव की गेंदबाजी पर दूसरा वनडे मैच के दौरान शुरूआती सफलता देने की बात से इंकार किया है। मार्क वुड ने कहा कि
“ये निश्चित रूप से हमारे लिए एक प्लस पॉइंट रहा कि हमारे बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की।( कुलदीप यादव के खिलाफ दूसरे वनडे में) मैं जानता हूं फिर भी उन्होंने विकेट लिए, लेकिन हमनें उनके खिलाफ कुछ रन भी बनाए और उन पर कुछ दबाव भी बनाया।”

वुड ने कहा, हमारे बल्लेबाजों को कुलदीप के खिलाफ करनी होगी अच्छी बल्लेबाजी
मार्क वुड ने आगे कहा कि
“मुझे लगता है कि वो अपने पहले ही ओवर में विकेट लेते रहते हैं। तो मुझे लगता है कि इस तरह से वो खेल में जा सकते हैं। अगर वो किसी मैच में जल्दी ही विकेट निकाल लेते हैं तो उनका आत्मविश्वास बहुत बढ़ जाता है। तो अगर हम उनको शुरूआत में विकेट लेने के विकल्प को रोकने की कोशिश करें, तो उम्मीद है कि उनके खिलाफ मोमेंटम को हमारी तरफ शिफ्ट कर सकते हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने बताया वो मंत्र जिससे कुलदीप यादव को रोक सकते हैं इंग्लैंड के बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.