Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आदिल रशीद के चयन को लेकर बढ़ा विवाद, अब वॉन के खिलाफ मैदान में कूदा यह दिग्गज

स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद को इंग्लैंड टेस्ट टीम में चुने जाने के बाद विवाद बढ़ गया है. इंग्लिश टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने जहां इस फैसले को मुर्खतापूर्ण बताया है. वहीं कुछ पूर्व खिलाड़ी इसे बहस का मुद्दा मानते ही नहीं. आदिल ने भी अपना पक्ष रखते हुए माइकल वॉन के बयान की आलोचना की है. इसी कड़ी में एक और पूर्व खिलाड़ी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. इंग्लैंड के महान ऑल राउंडर इयान बॉथम ने कहा कि स्पिनर आदिल रशीद को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम में चुने जाने से उठा विवाद गैर जरूरी है.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने हालांकि इसे ‘हास्यास्पद’ करार दिया था. वहीं पूर्व कप्तान नासिर हुसैन को भी लगता है कि रशीद को टीम में चुना जाना काउंटी क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है, लेकिन बाथम इससे इत्तेफाक नहीं रखते.

बाथम ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ‘माइकल क्या कहना चाहते हैं, मैं समझ नहीं सका, यह गैर जरूरी है. आदिल भी इससे परेशान हो चुका है और उसने इसलिए प्रतिक्रिया दी. काफी कुछ लिखा गया और मुझे यह बात समझ नहीं आ रही. मुझे वह लड़का पसंद है और मुझे लगता है कि वह अच्छा खेल रहा है.’

एसेक्स के तेज गेंदबाज जेमी पोर्टर को काउंटी और इंग्लैंड लायंस की ओर से लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण पहली बार नेशनल टेस्ट टीम में जगह मिली है. उन्होंने एसेक्स को 2017 में काउंटी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई और उन्हें साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया था.

वॉन ने चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल उठाए और कहा कि जो खिलाड़ी लंबी अवधि के प्रारूप में खेलना ही नहीं चाहता है, उसे केवल सीमित ओवरों की फॉर्म के कारण टेस्ट टीम में जगह दी गई। 30 साल के रशीद ने 2018 सत्र के लिए योर्कशायर के साथ केवल सीमित ओवरों की क्रिकेट के लिए अनुबंध किया है।

रशीद ने कहा कि उनकी टीम में वापसी पर वॉन की टिप्पणी पूर्व खिलाड़ियों की बकवास का ही हिस्सा है। उन्होंने ‘बीबीसी स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘वह (वॉन) कुछ भी कह सकते हैं और वह समझते हैं कि लोग उनकी सुनते हैं। वह क्या कहते हैं, कई लोगों की उसमें दिलचस्पी नहीं होती है। उनकी टिप्पणियां किसी के लिए भी कोई मायने नहीं रखती।

The post आदिल रशीद के चयन को लेकर बढ़ा विवाद, अब वॉन के खिलाफ मैदान में कूदा यह दिग्गज appeared first on SportzWiki Hindi.