भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच शनिवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम 1-0 की बढ़त के साथ जरूर उतरी थी लेकिन इंग्लैंड ने जबरदस्त वापसी करते हुए इस मैच को 86 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड अब सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आ गई है।

इंग्लैंड ने की पहले बल्लेबाजी
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान ओएन मोर्गन ने टॉस जीतने के बाद पिच की परिस्थिति को देखते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एक बार फिर से इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने जबरदस्त शुरूआत तो दी, लेकिन अच्छी साझेदारी के बाद दोनों ही बल्लेबाज चलते बने। इसके बाद इंग्लैंड की टीम को इन झटकों से रूट और मोर्गन की जोड़ी ने उबारा।

जो रूट के शतक की बदौलत इंग्लैंड ने खड़ा किया 322 रनों का स्कोर
जो रूट और ओएन मोर्गन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया लेकिन पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले स्टोक्स और जोस बटलर दोनों ही खास कमाल नहीं कर सके। तो वहीं मोइन अली भी कमाल नहीं कर सके। लेकिन एक सिरे पर जमे जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी की और डेविड विली के साथ मिलकर अपनी टीम के स्कोर को 50 ओवर में 322 रनों तक पहुंचा दिया। जो रूट ने 113 और विली ने तेज 50 रनों का योगदान दिया।

भारत ने की सधी हुई शुरूआत
इस बड़े लक्ष्य के जवाब में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने सधी हुई शुरूआत दी। लेकिन 49 रनों के टीम के स्कोर पर रोहित शर्मा के आउट होने के बाद शिखर धवन भी चलते बने। इसके बाद केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए आए जिनसे काफी उम्मीदें थी।

जोस बटलर ने केएल राहुल को भेजा एक शानदार कैच पर पैवेलियन
केएल राहुल पारी के सामने पारी का 11वां ओवर लियाम प्लंकेट डाल रहे थे। इस ओवर की पांचवी गेंद केएल राहुल के बल्ले का अंदरूनी हिस्सा लेती हुई विकेट के पीछे चली गई। विकेट के पीछे खड़े जोस बटलर ने अपनी बांयी ओर डाइव करते हुए एक हैरतअंगेज कैच लेकर केएल राहुल की पारी का अंत किया। जो बटलर के इस कैच को देख हर कोई चौंक गया और तो वहहीं केएल अपनी आंखो पर विश्वास नहीं कर सका।
देखिए ये कैच
@josbuttler takes a stunning catch #ENGvINDhttps://t.co/CNq8dz3YU7
— Akhil Gupta
(@Guptastats92) July 14, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post वीडियो- जोस बटलर ने केएल राहुल का लिया हैरतअंगेज कैच, देखकर एक पल तो नहीं होगा आँखों पर यकीन appeared first on SportzWiki Hindi.
(@Guptastats92)