Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज ही के दिन इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने बनाया था ऐसा रिकॉर्ड जो आज तक नहीं तोड़ सका कोई खिलाड़ी

क्रिकेट के खेल में आज कल काफी नए रिकॉर्ड बन रहे है, लेकिन उन पुराने रिकॉर्ड को भी याद रखना होगा जो आज तक टूटे नहीं है. कुछ ऐसे रिकॉर्ड जिनके करीब तक कोई खिलाड़ी नहीं पहुँच पाया.

हम आपको बता रहे है आज 31 जुलाई 1956 के एक रिकॉर्ड के बारे में जो अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया. एक ही टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज इंग्लैंड के जिम लेकर हैं. जिन्होंने एक टेस्ट मैच में 19 विकेट लिए थे.

इस खिलाड़ी का यह रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया. जिम लेकर ने यह रिकॉर्ड आज ही के दिन 31 जुलाई को ही बनाया था. 31 जुलाई 1956 का यह मुकाबला ऐतिहासिक रहा था. आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी बेहतरीन टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जा रहा था. सीरीज का यह चौथा मुकाबला था.सीरीज एक एक से बराबरी पर होने की बजह से इंग्लैंड को हर हाल में जीत की आवश्यकता थी.

इस गेंदबाज ने आस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को विकेट पर टिकने नहीं दिया 

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी खेलते हुए 459 रन बनाए. स्कोर का पीछा करते हुए अपनी पहली पारी की शुरुआत करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम महज 84 रनों पर ही ढेर हो गई. आस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के मात्र एक गेंदबाज  जिम लेकर के सामने घुटने टेक दिए. जिसकी वजह से आस्ट्रेलिया को फालोआन खेलना पड़ा था .

उसके बाद ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में खेलने के लिए अपनी स्थिति को मजबूत करना पड़ा था. इस बार भी आस्ट्रेलिया की टीम फालोआन खेलते हुए महज 205 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई.

इंग्लैंड के इस गेंदबाज का रिकॉर्ड अभी तक नहीं तोड़ पाया कोई गेंदबाज 


इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया  पूरे मैच में विकेट पर टिकने नहीं दिया. इस गेंदबाज ने पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए 16.4 ओवर में 37 रन देकर 9 विकेट हांसिल किए. लेकर ने 37 रन देकर सिर्फ 8 रनो के अंतर में 7 विकेट लिए थे. उसके बाद भी इनका यह सिलसिला जारी रहा.

जिम लेकर ने दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए 51.2 ओवर में 53 रन देकर 10 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 23 मेडन ओवर भी किये. यह एक गेंदबाज के लिए एक महत्वपूर्ण मौका था, जब किसी गेंदबाज ने एक पारी में 10 विकेट लिए थे, तो वही एक मैच 19 विकेट लेने का एक विश्व रिकॉर्ड बना दिया जो आज तक कोई नहीं तोड़ पाया.

भारत के इस गेंदबाज ने तोड़ा था इंग्लैंड के इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड

 
इस इंग्लिश गेंदबाज के रिकॉर्ड को कई सालों तक कोई गेंदबाज नहीं तोड़ पाया था. साल 1999 में यह कारनामा भारत के स्पिन गेंदबाज और पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने कर दिया. उन्होंने यह कारनामा पाकिस्तान के विरूद्ध फिरोजशाह कोटला मैदान दूसरी पारी के दौरान किया था. कुंबले ने अपनी दूसरी पारी में पाकिस्तान के 10 बल्लेबाजों का शिकार किया था.

इन्होने गेंदबाजी करते हुए 26.3 ओवर में 74 रन देकर 10 विकेट लिए थे.इसी मैच की पहली पारी में कुंबले ने 4 विकेट हांसिल किये. इसके साथ ही इन्होने इस मैच में 14 बल्लेबजों का शिकार किया. कुंबले लेकर के एक रिकॉर्ड की बराबरी तो कर पाए लेकीन 19 विकेट लेंने की बराबरी नहीं कर पाए और यह अभी तक कोई भी गेंदबाज नहीं कर पाया है.

The post आज ही के दिन इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने बनाया था ऐसा रिकॉर्ड जो आज तक नहीं तोड़ सका कोई खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.