Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैच के दौरान कुलदीप ने फिल्ड में परिवर्तन करने से कर दिया था मना, गुस्साये धोनी ने कही थी ये बात

भारत के युवा स्पिनर कुलदीप यादव और चहल का हालिया प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. हाल में ही दोनों ने what the duck के तीसरे सीजन में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने बताया कि मैच के दौरान कैसे धोनी उनकी मदद करते है और उनके होने से कैसे उन्हें मैच के दौरान उन्हें मदद मिलती है.

धोनी भाई हमेशा सही सलाह देते है 

India vs Srilanka

कुलदीप ने धोनी लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि विकेट के पीछे से वो हमेशा से बताते रहते है क्या करना है क्या नही. कई बार आप की गेंद पर छक्का पड़ जाता तो वो खुद विकेट के पीछे अगली गेंद के बारे में बताते है. वही इस दौरान उन्होंने बताया कि एक बार मैच के दौरान फ़ील्डिंग में बदलाव करने को कहा तो मैंने मना कर दिया, जिस पर धोनी ने गुस्सा करते हुए कहा कि मुझे 300 मैचों की अनुभव ऐसे ही नही है.वो हमेशा विकेट के पीछे से सब कुछ पता कर लेते है.

मुझे हमेशा ही वही बताते है 

चहल ने धोनी को लेकर बात करते हुए कहा कि

“हम ज्यादातर समय 10 ओवर के बाद गेंदबाज़ी करने आते है. इस दौरान वो खुद जान जाते है कि विकेट किस तरह से बर्ताव कर रहा है और बल्लेबाज़ किस तरह से बल्लेबाज़ी कर रहा है. जिसके बाद वो विकेट के पीछे से सलाह देते है. उनके विकेट के पीछे खड़े होने की वजह से हमारा आधा काम आसान हो जाता है.”

आप को बता दे कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ दौरे पर चहल और कुलदीप यादव की धोनी ने विकेट के पीछे से काफी ज्यादा मदद की थी. वही इस दौरान दोनों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था.

दोनों ने सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किये थे. वही धोनी हर मैच में दोनों की मदद करते हुए नज़र आते है, जिसका असर मैच के दौरान नज़र भी आता है.

The post मैच के दौरान कुलदीप ने फिल्ड में परिवर्तन करने से कर दिया था मना, गुस्साये धोनी ने कही थी ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.