Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोदी के रंग में रंग गई गुलाबी नगरी

इंटरनेट डेस्क:आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करने के लिए अमरूदों के बाग में एक विशाल जन सभा को संबोधित किया। सांगानेर हवाई अड्डे पर राजस्थान के राज्यपाल कल्याणसिंह ,मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, जयपुर के मेयर लाहोटी, मुख्य सचिव डी बी गुप्ता और पुलिस महानिदेशक ओपी गलहोत्रा ने उनकी अगवानी की। प्रधानमंत्री सभी नई सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के एक दर्जन से अधिक शहरों में 2100 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन योजनाओं में पेयजल आपूर्ति,सीवरेज योजनाओं और एलीवेटेड सड़क जैसी कई दूसरी योजनाएं भी शामिल है।प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएंगी। इन योजनाओं में कई जिलों में अजमेर, भीलवाडा, बीकानेर, हनुमानगढ, सीकर और माउंट आबू की जलापूर्ति और सीवरेज योजना और कोटा के दशहरा मैदान के निर्माण जैसी कई दूसरी परियोजनाएं भी शामिल है। भाजपा से अलग हुए भाजपा विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने राजस्थान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी के एक भाषण के लिए राजस्थान सरकार 50 करोड़ रूपये खर्च कर ही है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि भीड़ जुटाने के लिए भाजपा जमकर पैसा बहा रही है और इसका कोई फायदा नहीं होने वाला है। मोदी ने अपने भाषण राजस्थान की वीरों के बलीदान से लेकर भक्ती के बारे में बताया। मोदी ने कहा की हमारी सरकार ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि करने का जो वादा किया था वो हमने पूरा करके दिखाया है। मोदी ने कहा की इस फैसल के बाद मैंने पहली रैली राजस्थान में करने पर अपने अच्छा महसूस कर रहा हुं। आज शहर में हर जगह जाम लगने की समस्या देखने को मिली है।



Herald