पाकिस्तान की टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच रविवार 8 जुलाई को जिम्बाम्वे में हुई ट्राई सीरीज का फाइनल मैच खेला गया. इस मैच को पाकिस्तान की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 6 विकेट से जीत लिया था.
पाकिस्तान ने फखर जमान की पारी से जीता मैच

इस मैच का टॉस ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाये. जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने इस लक्ष्य को आसानी से 4 गेंद व 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था.
पाकिस्तान के लिए ओपनर बल्लेबाज फखर जमान ने 46 गेंदों पर 91 रन की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके व 3 छक्के लगाये.
मैच के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने नहीं मिलाया सरफराज से हाथ

आपकों बता दें, कि इस मैच के खत्म होने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने ग्लेन मैक्सवेल की तरफ हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया था, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल अपनी टीम की हार से इतने चिढ़े हुए थे, कि उन्होंने सरफराज से हाथ भी नहीं मिलाया. मैक्सवेल के द्वारा की गई इस खराब हरकत का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
For those who missed it. This is what happened. pic.twitter.com/nORNAMLTPR
— Taimoor Zaman (@taimoorze) July 8, 2018
अब मैक्सवेल ने दी सफाई
ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने अपने अधिकरिक ट्विटर अकाउंट पर हाथ ना मिलाने पर सफाई दी है और एक संदेश लिखा है, कि
“पाकिस्तान आपकों जीत की बधाई कल की जीत के लिए, शोएब मलिक और फखर जमान को रोकना बहुत मुश्किल था. हमारे जिम्बाम्वे के दौरे का अच्छी तरह से अंत नहीं हो पाया, लेकिन हमने इस दौरे से बहुत सकारात्मक चीजे हासिल की है.
पोस्ट मैच की घटना को जिस तरह दिखाया जा रहा है, कि मैंने खेलना भावना नहीं दिखाई ऐसा बिलकुल नहीं है. मैं उसे अपनी तरफ से देख नहीं पा रहा था. मैं सरफराज से होटल में मिला था और मैंने वहां उससे हाथ भी मिलाया और उसे व उसकी पूरी टीम को सीरीज जीत की बधाई भी दी.”
— Glenn Maxwell (@Gmaxi_32) July 9, 2018
The post ग्लेन मैक्सवेल ने अब खुद बताया क्यों नहीं मिलाया उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद से हाथ appeared first on SportzWiki Hindi.