Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फाइनल में पहुंच क्रोएशिया ने रच दिया ये इतिहास, मैच में बने ये रिकॉर्ड

मॉस्को। क्रोएशिया ने सेमीफाइनल में 2-1 से जीत दर्ज कर इंग्लैंड का 52 साल बाद फीफा विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया है। सेमीफाइनल में मिली शानदार जीत के साथ ही क्रोएशिया ने पहली बार विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। जहां उसका मुकाबला 15 जुलाई को पूर्व चैंपियन फ्रांस से होगी।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में धोनी और विराट बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

केवल दूसरा ही विश्व कप खेल रहे क्रोएशिया के लिए खिताबी मुकाबले में प्रवेश करना बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। यह देश 1990 में स्वतंत्र हुआ था। इसके बाद उसने 1998 में विश्व कप में पदार्पण किया था। अपने पहले ही विश्व कप में क्रोएशिया ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

फीफा विश्व कप: ये खिलाड़ी बन सकता है दूसरे सेमीफाइनल का हीरो

हालांकि सेमीफाइनल में उसे मेजबान और विजेता फ्रांस से हारना पड़ा था।एक बार फिर से खिताबी जीत के लिए क्रोएशिया को फ्रांस की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। फाइनल रविवार को लुजनिकी स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

पूर्व चैम्पियन इंग्लैंड ने मैच के पांचवें मिनट में ही कीरन ट्रिपियर के गोल से बढ़त हासिल की। इसके बाद 68वें मिनट में इवान पेरिसिच के शानदार गोल से क्रोएशिया ने बराबरी हासिल की। निर्धारित समय में स्कोर 1-1 से बराबर रहा। इसके बाद अतिरिक्त समय में मारियो मानजुकिच ने 109वें मिनट में क्रोएशिया के लिए मैच विजयी गोल दाग किया।

पाकिस्तान के विराट कोहली को अब इस शर्मनाक हरकत के कारण झेलना पड़ेगा निलंबन

फीफा विश्व कप सेमीफाइनल में केवल दूसरी बार हाफ टाइम तक बढ़त बनाने वाली टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी है। इस मुकाबले से पूर्व 1990 में इटली की टीम अर्जेन्टीना के खिलाफ बढ़त बनाने के बावजूद हार गई थी।

भले ही इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मैच में किए एक मात्र गोल की सहायता से हैरी केन के नेतृत्व वाली टीम ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

भारत-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे कल, इस क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं विराट

इस टीम ने इंग्लैंड की ओर से एक विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड के इस टूर्नामेंट में अब तक 12 गोल हो चुके हैं। इससे पहले इंग्लैंड की ओर से 1966 के टूर्नामेंट में सर्वाधिक 11 गोल हुए थे।