खेल डेस्क। भले ही भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर के 66 मैचों में पांच हजार से ज्यादा रन बना लिए हो, लेकिन इस दिग्गज बल्लेबाज का इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट मैचों में प्रदर्शन याद करने लायक नहीं है।
भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का किरदार निभाएंगी ये अभिनेत्री
विराट कोहली का इंग्लैंड में प्रदर्शन इतना खराब है कि वह यहां पर पांच मैचों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। उनका यहां पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन केवल 39 रन ही रहा है। इस दौरान वह 13.40 की औसत से केवल 134 रन ही बना सके हैं।
इंग्लैंड से पहले टेस्ट में इस लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगा भारत
इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली को सबसे ज्यादा परेशान मेजबान टीम के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने किया है। उन्होंने भारतीय कप्तान को दस मैचों की चार पारियों में आउट किया है।अब भारतीय कप्तान के पास इंग्लैंड के खिलाफ कल से बर्मिंघम में शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अपना प्रदर्शन सुधारने का मौका होगा।
भारत ने पांच मैचों की सीरीज में की विजयी शुरुआत
टेस्ट सीरीज के तीन मैचों के लिए चुनी गई भारतीय टीम के शीर्ष बल्लेबाजों के प्रदर्शन की बात की जाए तो इसमें औसत के हिसाब से सबसे अच्छा प्रदर्शन विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का रहा है। दिनेश कार्तिक ने यहां पर तीन मैचों में 43.83 की शानदार औसत से 263 रन बनाए हैं।
अगर रनों के मामले में वर्तमान टीम के सबसे सफल बल्लेबाज की बात की जाए तो इसमें मुरली विजय पहले स्थान पर हैं। सलामी बल्लेबाज मुरजी विजय ने यहां पर पांच मैचों में 402 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 40.20 रहा। मुरली विजय का पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम में चयन लगभग पक्का है।
इस टीम के अन्य बल्लेबाजों की बात की जाएं तो भारतीय उप कप्तान अजिंक्या रहाणे ने इंग्लैंड की धरती पर 5 मैचों में 33.22 की औसत से 299 बनाए हैं। वहीं मध्यक्रम में भारतीय टीम की रीढ माने जाने वाले चेतेश्वर पुजारा तो यहां पर केवल 22.20 की साधारण औसत से केवल 222 रन ही बना सके हैं।
पुजारा ने इस प्रदर्शन के लिए भारत की ओर से पांच मैच खेले हैं। एक अन्य सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी यहां पर अपने प्रदर्शन से भारतीय टीम को निराश किया है। शिखर धवन यहां पर तीन मैचों में 20.33 की औसत से केवल 122 रन ही बना सके हैं।