पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए भारतीय टीम को चुन तो लिया गया है लेकिन घोषणा स्थगित कर दी गई है। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) के अधिकारियों ने इस पर टिप्पणी करने को मना कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार खबर यही है कि भारतीय टेस्ट टीम में कुलदीप यादव और रोहित शर्मा को मौका दिया भी जा सकता है। सूत्रों के अनुसार खबर यह भी है कि टीम की घोषणा मंगलवार को होने वाली है।

खबरों के अनुसार यह भी पता चला है कि चयनकर्ता और टीम प्रबंधन दो खिलाड़ियों कुलदीप यादव और रोहित शर्मा को अंतिम नजरिये से देखना चाहते हैं। क्योंकि रोहित शर्मा जहाँ वनडे और टी-20 में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे है और टेस्ट में फेल हो रहे है तो कुलदीप यादव पिछले कुछ समय से बहुत जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे है।
जी हाँ, रोहित शर्मा जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बहुत खराब क्रिकेट खेली थी और इस कारण उनके अंतिम वनडे मैच को लेकर शायद टीम के चयन को स्थगित किया गया है। जी हाँ, मुंबई मिरर में यही खबर छपी है कि इसी कारण टेस्ट टीम के चयन में देरी गई है कि जो खिलाड़ी अच्छा करेगा उसे मौका दिया सके।

मुंबई मिरर के हवाले बता दें कि, भारतीय टेस्ट टीम का चयन तो काफी पहले ही हो चुका है लेकिन उसके घोषणा को वनडे सीरीज के समाप्त होने तक इसलिए टाला गया है ताकि कुलदीप यादव और रोहित शर्मा के प्रदर्शन का आकलन करके उसके मुताबिक अंतिम समय में परिवर्तन किये जा सके।
वहीं बता दें कि रोहित शर्मा ने अब तक इंग्लैंड के दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन उन्हें टेस्ट टीम से हाथ धोना भी पड़ सकता है और मौका मिल सकता है इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है और अगर बाहर किया भी जाता है.
इनकी जगह कर्नाटक के धाकड़ बल्लेबाज करुण नायर जगह बना सकते है जो हाल ही में भारतीय ए टीम की भी कप्तानी कर रहे है। तो कुल मिलाकर यह एक प्रश्न बनकर सामने खड़ा है कि क्या रोहित और कुलदीप को मौक़ा दिया जाना चाहिए या नहीं।
तीन वनडे मैचों की सीरीज का आज अंतिम मैच हेडिंग्ले के लीड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला है, जिसमें जो भी टीम जीतती है वह सीरीज भी अपने नाम कर देगी। इससे पहले भारत ने तीन टी-20 मैचों में भी इंग्लैंड को हराया था और अब इसमें भी यह सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।
The post इंग्लैंड बनाम भारत: कुलदीप यादव और रोहित शर्मा की वजह से रुका हुआ है भारतीय टेस्ट टीम का चयन appeared first on SportzWiki Hindi.