Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा कर गये कुछ ऐसा, सहवाग और विराट भी नहीं कर सके ये कारनामा

भारतीय क्रिकेट टीम में नीली जर्सी के लिए हिटमैन के नाम से पहचाने जाने वाले रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही तीन मैचों की ओडीआई सीरीज के पहले मुकाबले में ही शतक ठोक दिया.

कप्तान और उपकप्तान ने मिलकर टीम के लिए शतकीय साझेदारी निभाई.

लगातार 7 वनडे सीरीज में 7 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने रोहित

पिछले 7 एकदिवसीय श्रृंखला में कम एक शतक तो बना ही लिया है. इसमें कोई आश्चर्य  की बात नहीं की रोहित शर्मा को सीमित ओवरों का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से सम्मानित किया जा रहा है.

वर्तमान में जिस तरह से हिटमैन बल्लेबाजी कर रहे  है अगर इसी तरह रोहित बल्लेबाजी करते है तो विरोधी टीम को दिन में तारे नजर आने लगते है .

इस वजह से इंग्लैंड ने गवायाँ मैच

 इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में भारत ने मैच बड़ी आसानी से अपने नाम कर लिया, जिसमे हिट मैन रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जम कर धुनाई की.

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 267  रनों का स्कोर खड़ा किया स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित और धवन ने मिलकर अच्छी शुरुआत दी, जिसके बाद शिखर धवन 40 रन बनाकर आउट हो गए फिर कोहली और रोहित के बीच शतकीय साझेदारी हुई जिसकी वजह से इंग्लैंड ने अपना मैच गंवा दिया.

रोहित ने एक छोर से अकेले ही इंलिश गेंदबाजों को धो दिया. इस मैच में रोहित शर्मा ने 137 रनों की शानदार पारी खेली. भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा ने एक और शानदार पारी खेल भारतीय टीम को जीत दिलाई.

यह  उपलब्धि  हासिल  की रोहित और कोहली ने

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर रोहित शर्मा ने इंग्‍लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में शानदार शतक लगाया है.

रोहित ने कप्‍तान विराट कोहली  के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी की. इस साझेदरी ने सचिन और सहवाग की साझेदारी को पीछे छोड़ा. इस दौरान ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित और कोहली की जोड़ी ने एक उपलब्धि भी हासिल कर ली.

एक ऐसा खिलाड़ी जो दर्शकों को कर देता है मंत्रमुग्ध

विराट कोहली एक ऐसा बल्लेबाज है जो प्रशंसकों को अपनी बल्लेबाजी के दम पर मंत्रमुग्ध कर देता है. 2011-12 में अपने शुरुआती दिनों के दौरान, लगातार 6 एक दिवसीय श्रृंखला में शतक लगये थे , उस समय से यह खिलाड़ी अपनी फार्म से  कभी भी बाहर नहीं रहा है. उन्होंने हर मौके पर अपने आप को साबित करने की कोशिश की है.

सहवाग ने कहा इंग्लैंड हम शर्मिंदा है …..

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग ने  अपने अलग ही अंदाज में रोहित शर्मा की तीसरे  टी-20 में शानदार पारी के लिए जम कार तारीफ करते हुए ट्वीट किया है कि इंग्लैंड हम शर्मिंदा हैं , टैलेंट अभी जिंदा है.

 

The post रोहित शर्मा कर गये कुछ ऐसा, सहवाग और विराट भी नहीं कर सके ये कारनामा appeared first on SportzWiki Hindi.