Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस मामले में मोदी काे पछाड़ आगे निकली ये अभिनेत्री

इंटरनेट डेस्क:भारत के प्रधानमंत्री हमेशा सोशल मीडिया पर ​बहुत ज्यादा एक्टिव रहते हैं। इस वजह से उनके फॉलोवर्स की संख्या भी बहुत ज्यादा है। लेकिन आज के समय सभी बड़े सेलेब्स सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। आज के समय इंस्टाग्राम का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इस पर फॉलोवर्स की संख्या बढ़ती और घटती रहती है। आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं जो बॉलीवुड और हॉलीवुड में सबसे ज्यादा लोकप्रिय एक्ट्रेस बन गई है।

प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स से लगातर संख्या बढ़ने से वह दुनिया भर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो रही है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण जैसे बड़े नाम को बहुत पिछे छोड़ दिया है। प्रियंका के इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। प्रियंका की अचानक से इतनी पॉपुलरिटी के बढ़ने का कारण आप सब जानते हैं और अगर आप नहीं जानते है तो आज हम आपको इसी वजह बता रहे हैं।

प्रियंका इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड निक को लेकर दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस दोनों के अफेयर के कारण प्रियंका को इतनी पॉपुलरिटी मिली है। इसके कारण प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर फॅालोवर्स के मामले में भारतीय प्रधानमंत्री को पिछे छोड़ दिया है। नरेंद्र मोदी के 1.30 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स हैं लेकिन प्रियंका के फॉलोवर्स 2.5 करोड़ होने की वजह से मोदी पीछे रह गए है। फॉलोवर्स बढ़ने की ख़ुशी में प्रियंका ने सभी को थैंक्स कहा है। इन​ दिनों प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ अपना समय बीता रही है। खबरों के अनुसार यह दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। प्रियंका निक को भारत लेकर आई है और अपने परिवार के साथ अपने दोस्तों से मिलवा रही हैं।



Herald