खेल डेस्क:पाकिस्तान और जिंबाब्वे के बीच खेली गई 5 मैचों की वनडे मैचों की सीरीज पाकिस्तान ने 5-0 से अपने नाम कर ली है। इस सीरीज में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने क्रिकेट इतिहास के कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए है। इस सीरीज के चौथे मुकाबले में दोहरा शतक लगाने के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमां ने पांचवे और अंतिम मैच में 85 रनों कि पारी खेलकर वनडे में सबसे कम पारी में 1000 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी बना लिया है। इस सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बनने के साथ वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी करने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
फखर ने वनडे की 18वीं पारी खेलकर 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। लेकिन इस सीरीज के अंतिम मैच में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज खान ने भारतीय कप्तान की नकल करने की कोशिश करने का प्रयास किया था, लेकिन उनका प्रयास उल्टा पड़ गया। नकल करने कारण लोागों ने सोशल मीडिया पर जमकर सरफराज खान का मजाक उड़ाया है। आज के समय में कई खिलाड़ी दूसरे खिलाड़ी की तरह बनने का प्रयास करते हैं,लेकिन किसी दूसरे खिलाड़ी की तरह बनना आसान काम नहीं होता है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी को मैदान पर आपने कई बार देखा होगा की वह कप्तानी करते हुए कई बार ऐसे फैसले करते है जिसके बारे में किसी को कोई पता नहीं होता है। धोनी की कप्तानी में कई बार ऐसा देखा जा चुका है। लेकिन पाकिस्तान के कप्तान सरफराज खान ने भी धोनी की तरह ही एक फैसला लिया लेकिन वह फैसला उनके लिए उल्टा पड़ गया।
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज खान भी अपनी टीम के लिए विकेट कीपिंग करते है, और अंतिम मैच में अचानक उन्होंने गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान ने विकेट कीपिंग की जिम्मेदारी सलामी बल्लेबाज फखर जमान को देकर ओवर करना शुरू कर दिया। लेकिन सरफराज के ओवर में जिंबाब्वे के खिलाड़ी पीटर मूर ने इतना लुंबा छक्का लगाया की गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई। सरफराज ने दो ओवर में 15 रन दिए लेकिन विकेट एक भी नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया उन्हें सलाह दी कि धोनी की नकल करने का प्रयास नहीं करें।
Herald