Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो- इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत के बाद हुआ कुछ ऐसा कैमरे के सामने मैदान पर रो पड़े लोकेश राहुल

भारतीय क्रिकेट इतिहास में मौजूदा दौर में हर दिन एक नया स्टार खिलाड़ी देखने को मिल रहा है। भारतीय क्रिकेट की मजबूती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिस खिलाड़ी को मौका दिया जा रहा है वो चौका लगाने से नहीं चूक रहा है।

इसी तरह से कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज और भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे केएल राहुल को टी-20 क्रिकेट टीम में भारतीय टीम के लिए नियमित रूप से मौका नहीं मिल पा रहा था।

लोकेश राहुल ने दिखाया वो हैं हर फॉर्मेट के उस्ताद

केएल राहुल ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरूआत के बाद टेस्ट और वनडे फॉर्मेट तो जगह बरकरार रख पा रहे थे लेकिन टी-20 क्रिकेट में उन्हें लगातार मौके नहीं मिल पा रहे थे। लोकेश राहुल ने आईपीएल में जबरदस्त बल्लेबाजी की और साबित कर दिया कि वो टी-20 क्रिकेट में भी फॉर्मेट के अनुसार ढलने का माद्दा रखते हैं।

आयरलैंड  के खिलाफ शुरू किया राहुल ने अपना रंग दिखाना

फिर क्या था लोकेश राहुल को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में तो बाहर ही बैठाया गया, लेकिन दूसरे टी-20 मैच में जैसे ही राहुल को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह मिली अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। आयरलैंड के खिलाफ लोकेश राहुल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

Manchester T20: Rahul's century, England lost by Kuldeep's punch

इंग्लैंड के खिलाफ खेली शानदार शतकीय पारी

इसके बाद लोकेश राहुल ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हुई तीन मैचों की टी-20 सीरीज में साबित कर दिया कि आयरलैंड के खिलाफ खेली गई पारी तुक्का नहीं थी। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में लोकेश राहुल ने जबरदस्त पारी खेलते हुए केवल 54 गेंदो में 10 चौको और 5 छक्कों की मदद से 101 रनों की नाबाद पारी खेली।

शतक के बाद राहुल हुए भावुक

लोकेश राहुल के अपने टी-20 क्रिकेट में ये दूसरे शतक लगाने के बाद जो दिखा वो आपको भी भावुक कर देगा। इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ने के बाद लोकेश राहुल भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलकते नजर आ रहे थे। ये भावुकता कहीं ना कहीं राहुल को लगातार टी-20 क्रिकेट में मौका नहीं मिलने को लेकर भी हो सकती है।

देखिए ये वीडियो

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post वीडियो- इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत के बाद हुआ कुछ ऐसा कैमरे के सामने मैदान पर रो पड़े लोकेश राहुल appeared first on SportzWiki Hindi.