भारत के स्टार स्पिनर चहल को हाल में ही कई बार चश्मा पहनने हुए देखा गया है. वही कई बार चहल ने मैच के दौरान भी चश्मा पहना है. जिसके बाद उनके चश्मे पहनने को लेकर कई बड़े सवाल उठे है. वही चहल ने what the duck शो के सीजन-3 में इस बात का खुलासा किया.
मुझे आँखों से कम दिखता है

इंटरव्यू के दौरन जब उनके चश्मे को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए इस साल दौरे से इस चश्मे को पहनना शुरू किया है. इस दौरे से पहले मुझे मेरी नजरों से कम होने का पता चला था.
आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे हरियाणा सरकार ने इनकम टैक्स ऑफिसर का पद दिया था. जिसके बाद मुझे टेस्ट पर जाना था. जहाँ पर मेरी आखों का टेस्ट हुआ था. इस दौरान बोर्ड पर कुछ लिखा हुआ था. मैंने शुरुआत की दो लाइन्स को पढ़ लिया. उसके बाद जब उन्होंने मुझसे आगे पढने को कहा तो मैंने कहा कि अब कुछ नही लिखा है. जिसके बाद मैंने पास जाकर देखा तो वहां कुछ लिखा था. उसके बाद उन्होंने चश्मा लगाने को कहा था. जिसके बाद मैंने अपना टेस्ट कराया तो मुझे पता चला कि मेरी आँख में -1 की कमी है. फिर मुझे चश्मा पहनना पड़ा था. इसी टेस्ट के बाद मुझे मेरी नज़र कमजोर होने का पता चला था.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ नज़र आए थे

साउथ अफ्रीका के टी -20 सीरीज के दौरान चहल मैच के दौरान चश्मे पहने हुए नज़र आए थे. चहल कई बार उनके मैदान पर ऐसा हुआ कि वो गेंद को नही देख पाएं है. जिस वजह से उन्होंने मैच के दौरान भी चश्मा लगाना शुरू कर दिया था. आप को बता दे कि चहल इंग्लैंड के दौरे पर है. जहाँ पर उनका प्रदर्शन अभी तक काफी अच्छा रहा है.
The post चहल ने किया खुलासा, इस वजह से फील्डिंग के दौरान पहनते है चश्मा appeared first on SportzWiki Hindi.