भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला एक अगस्त से शुरू होने जा रहा है. सीरीज से ठीक पहले एंडरसन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा अगर कोहली कहते हैं, कि उनके प्रदर्शन से टीम पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला तो वह झूठ बोल रहे हैं. अब देखना दिलचस्प रहेगा कि ये दोनों खिलाड़ी एक दुसरे के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते है.