लंदन , 11 जुलाई: इंग्लैंड के अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज ज्योफ्री बायकॉट दिल की बाइपास सर्जरी से उबर रहे हैं। उनके परिजनों ने यह जानकारी दी।
इस 77 वर्षीय क्रिकेटर की लीड्स में 27 जून को सर्जरी की गयी और वह दस दिन तक गहन चिकित्सा में रखा गया।
एम्मा बायकॉट ने अपने पिता के ट्विटर अकाउंट पर बयान जारी करके यह जानकारी दी।
बयान में कहा गया है , ‘‘ सर्जन ने कहा कि आपरेशन सफल रहा और अब उन्हें सर्जरी से उबरने के लिये घर आने की अनुमति दे दी। इसमें कुछ समय लगेगा , इसलिए वह इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट श्रृंखला के शुरू में कमेंट्री नहीं कर पाएंगे लेकिन उम्मीद है कि नाटिंघम में तीसरे टेस्ट मैच में वह अपने काम पर वापसी करेंगे। ’’
बायकॉट ने 1964 से 1982 के बीच इंग्लैंड की तरफ से 108 टेस्ट मैचों में 8,114 रन बनाये जिसमें 22 शतक शामिल हैं।
The post बायकॉट के दिल की बाइपास सर्जरी appeared first on SportzWiki Hindi.