Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जब भारतीय बल्लेबाज लगा रहे थे चौके छक्के, कमेंटेटर ने किया भांगड़ा, देखे वीडियो

टीम इंडिया किसी भी विदेशी दौरे पर हो भारतीय दर्शक हर जगह दिखाई देंगे. इस दौरान अगर टी-20 या वनडे मैच खेला जा रहा है तो पूरा स्टेडियम नीले रंग में रंग जाता है और दर्शकों का रोमांच भी देखने लायक होता है. वहीं अगर मैच इंग्लैंड में हो रहा हो तो नजारा कुछ और ही होता है.

कुछ ऐसा ही भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी-20 मैच के दौरान देखने को मिला. जब भारतीय टीम के बल्लेबाज जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे थे तो स्टेडियम में मौजूद भारतीय दर्शक मस्ती में झूम रहे थे. इतना ही नही कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर भी खुद को भांगड़ा करने से रोक नही पाए.

कमेंटेटर का भांगड़ा डांस 

पहले टी-20 मैच में जब भारतीय टीम इंग्लैंड द्वारा दिए लक्ष्य का पीछा कर रही थी तो टीम इंडिया की जीत आसान नज़र आ रही थी. ऐसे में भारतीय दर्शक ख़ुशी से भांगड़ा कर रहे थे. स्टेडियम में क्रिकेट दर्शकों को भांगड़ा करते हुए देख एक कमेंटेटर भी भांगड़ा डांस करने लगे. इस दौरान वहां कमेंटेटरी कर रहे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन भी अपनी हंसी नही रोक पाए. साथ ही अन्य मौजूद कमेंटेटर भी ठहाके लगाने लगे.

Bumble http://ms.spr.ly/6183r4RPU

Always a great atmosphere at our matches against India! More dancing in the pipeline, Bumble? 😂https://ift.tt/2KGZpDq

Gepostet von England Cricket am Freitag, 6. Juli 2018

मालूम इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाकर जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसके जवाब में उतरी टीम इंडिया ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. जिसकी वजह केएल राहुल की तूफानी शतकीय पारी रही. राहुल ने अपनी इस जबरदस्त पारी में नाबाद 101 रन बनाए. इस दौरान राहुल ने 10 चौके और 5 छक्के जड़े. राहुल के अलावा रोहित शर्मा ने 32 रन बनाए. जबकि कोहली 20 रन बनाकर नाबाद रहे.

वहीं इस मैच में मैन ऑफ़ द मैच रहे कुलदीप यादव ने अपनी घातक गेंदबाजी से पांच विकेट चटकाए थे. जिसमें तीन विकेट उन्होंने एक ओवर में निकालकर इंग्लैंड की गेंदबाजी की कमर तोड़ दी थी.

The post जब भारतीय बल्लेबाज लगा रहे थे चौके छक्के, कमेंटेटर ने किया भांगड़ा, देखे वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.