इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर जल्द ही बड़े पर्दे अपनी नई फिल्म के साथ आने वाली हैं। बॉलीवुड में जाह्नवी कपूर फिल्म धड़क से डेब्यू करने जा रही हैं। बताया जा रहा है की फिल्म धड़क की शूटिंग पूरी हो गयी है अब कलाकार इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर काम कर रही है ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर लीड रोल में होंगे। फिल्म धड़क के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच काफी सुर्खियाँ बटोरी हैं। साथ ही फिल्म के प्रमोशन के दौरान नई नई बाते सामने आती रहती हैं। अब जाह्नवी कपूर ने एक नया बयान दिया हैं।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की हाल ही में जाह्ववी कपूर ने कहा है की वह अपने पिता बोनी कपूर के साथ काम करना चाहती हैं। अगर उनकों कभी मौका मिलता है तो वह अपने पिता के साथ काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा है कि जाह्नवी कपूर ने कहा''मैं इस लायक बनना चाहूंगी कि मेरे काम की वजह से कोई भी मुझे कास्ट करने के बारे में सोचे। साथ ही उन्होंने कहा की मुझें उम्मीद है की लोग मेरा काम पसंद करेंगे और मुझे दोबारा देखना चाहेंगे। साथ हु उन्होंने इच्छा रखी है की में चाहती हू की मेरे काम को देखकर पापा को भी मेरा काम पसंद आये और वह मुझे अपनी अगली फिल्म के लिए कास्ट करे मुझे ये बहुत अच्छा लगेगा।''
साथ ही बताया जा रहा है की 20 जुलाई को रिलीज होने जा रही फिल्म धड़क फिल्म मराठी फिल्म सैराट का हिंदी रिमेक हैं। साथ ही इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान द्दारा किया गया हैं। और इस फिल्म में जाह्नवी राजस्थानी लड़की का किरदार निभा रही हैं। जाह्नवी कपूर इस फिल्म से डेब्यू कर रही है इसलिए उनके लिए एक फिल्म बहुत मायने रखती है।
Herald