भारत और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से शुरू होने जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बुधवार को भारतीय टीम का चयन कर लिया गया है। भारतीय टीम के चयनकर्ताओ ने बुधवार को 18 सदस्यीय टीम का चयन किया, जिसमें कई चौंकाने वाले फैसले सामने आए। चयनकर्ताओं ने इस टीम सेलेक्शन में सबसे चौंकाने वाला फैसला विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को चुन कर किया।

ऋषभ पंत को मिला टेस्ट टीम में मौका
दिल्ली के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को रिद्धीमान साहा के चोटिल होने की स्थिति में दिनेश कार्तिक के बाद दूसरे विकेटकीपर के रूप में चुना। साल 2017 की शुरूआत में टी-20 क्रिकेट से अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज करने वाले ऋषभ पंत के लिए टेस्ट क्रिकेट की टीम में चयन का सपना साकार हो गया।

टी-20 क्रिकेट से इंटरनेशनल आगाज करने वाले पंत नहीं कर सके थे प्रभावित
वैसे ऋषभ पंत को ये मौका ऐसे ही नहीं मिला है। उन्होंने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने करियर का आगाज टी-20 क्रिकेट से जरूर किया लेकिन कुछ खास कमाल नहीं कर सके। पंत को इसके बाद निदहास ट्रॉफी में भी मौका मिला लेकिन वहां भी पंत नाकाम ही रहे ऐसे में उन्हें टीम से बाहर कर दिया।

आईपीएल के इस सीजन में पंत ने किया धमाकेदार प्रदर्शन
हाल के महीनों में भारत में सपंन्न हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में ऋषभ पंत ने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया। ऋषभ पंत ने आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14 मैचों में 684 रन बनाए, जिसके बाद अपने आप को एक बार फिर से भारतीय टीम में आने के काबिल बताया।

पंत को टेस्ट टीम में आने पर मिल रही है बधाई
ऋषभ पंत के लिए टेस्ट क्रिकेट में ये एक सरप्राइज एन्ट्री है लेकिन इसको लेकर अब उन्हें जमकर बधाईयां मिल रही है। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को 20 साल की उम्र में ही टेस्ट कॉल आ गया। वैसे ये बात अलग है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका दिनेश कार्तिक की असफलता या फिर उनकी फिटनेस ही दिला सकती है।

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वाएट ने दी बधाई
पंत को टेस्ट टीम में चयन के लिए इंग्लैंड की महिला स्टार खिलाड़ी डेनियल वाएट ने बधाई दी है। डेनियल वाएट ने पंत को ट्वीट के जरिए बधाई देते हुए लिखा कि “बधाई हो पैन्टी (पंत), आप इसके लायक थे।” तो वहीं पंत ने इसका रिप्लाई करते हुए डेनियल वाएट को “धन्यवाद” दिया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ऋषभ पन्त और डेनियल वायट के बीच ट्वीटर पर हुई बात हो रही वायरल, वायट ने दिया पन्त को ये फनी नाम appeared first on SportzWiki Hindi.