रेक्जाविक। हेइमीर हेलग्रिमसन ने आइसलैंड की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। सात साल तक इस पद पर बने रहने के बाद हेलग्रिमसन इस पद से हट गए हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2011 में वह एक सहायक कोच के रूप में इस टीम के साथ जुड़े थे।

हेलग्रिमसन को बाद में पूरी तरह से कोच पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई और उनके साथ आइसलैंड ने पहली बार विश्व कप टूर्नामेंट में कदम रखा। अर्जेटीना के खिलाफ खेले गए ड्रॉ मैच के बावजूद उसे ग्रुप स्तर से ही बाहर होना पड़ा।
आइसलैंड के फुटबाल महासंघ ने एक संदेश जारी कर हेलग्रिमसन ने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह स्वयं के निवेदन पर इस पद से हटे हैं।
The post आइसलैंड फुटबॉल टीम को लगा बड़ा झटका, कोच ने दिया इस्तीफा appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.