पाकिस्तान को अब वजीर-ए-आजम के रूप में एक विश्व विजेता खिलाड़ी इमरान खान मिलने जा रहा है। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज कप्तान अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 1992 के विश्व कप का खिताब दिलाने वाले इमरान खान अपने राजनीतिक सफर में पाकिस्तान देश के नायक बनने जा रहे हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान थे सबसे खूबसूरत खिलाड़ी
अपने जमाने के सबसे अच्छे ऑलराउंडर में शुमार रहे प्ले बॉय के नाम से पहचाना जाने वाला ये अच्छा खिलाड़ी होने के साथ ही एक खूबसूरत खिलाड़ी के तौर पर भी जाने जाते थे। इमरान खान को उस दौर का सबसे खूबसूरत खिलाड़ी माना जाता था जिसके आगे हर कोई फीका नजर आता था।

गायकवड़ ने कहा ये भारतीय खिलाड़ी दे सकता था इमरान को टक्कर
लेकिन भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता अंशुमान गायकवड़ इमरान खान को खूबसूरती में टक्कर देने वालों में एक भारतीय को मानते हैं। अंशुमान गायकवड़ का मानना है कि एक ऐसा भारतीय खिलाड़ी है जो इमरान खान को खूबसूरती में टक्कर दे सकता था।

नवाब पटौदी दे सकते थे इमरान खान को टक्कर
इसको लेकर अंशुमान गायकवड़ ने कहा कि इमरान के चाहने वालों की संख्या सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि भारत और इंग्लैंड में भी थी। वो काफी लंबे समय तक हैंडसम क्रिकेटरों में से एक रहे। यहीं नहीं उनकी हेयर स्टाइल से लेकर बॉलिंग एक्शन तक सब कुछ काफी अट्रेक्टिव लगता था। मैं अगर कहूं कि भारत में खूबसूरती में कोई उन्हें टक्कर दे सकता था तो वे मंसूस अली खान पटौदी थे। नबाव पटौदी भी काफी हैंडसम क्रिकेटर माने जाते थे।

इमरान खान थे एक अच्छे इंसान
अंशुमान गायकवड़ ने आगे कहा कि इमरान अपने जमाने के एक बेहतरीन क्रिकेटर रहे हैं। वो न सिर्फ क्रिकेटिंग स्किल्स बल्कि अपनी स्टाइल के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने अपने किलर लुक्स से लाखों लोगों को दिवाना बना दिया था। इमरान जानते थे कि वो सबसे अलग हैं उनका व्यवहार, व्यक्तित्व सबसे अलग था। कोई भी उनके और पाकिस्तान के दूसरे खिलाड़ियों के बीच में अंतर आसानी से जान सकता था।

इमरान जानते थे किससे कैसे करनी है बात
इमरान काफी पढ़े-लिखे और तहजीबदार थे। उन्हें पता था कि किससे कैसे बात करनी है। उन्हें इस बात का घमंड था लेकिन हर समय जाहिर नहीं करते थे।बाकी तो वो काफी दोस्ताना व्यवहार रखते थे। इमरान काफी अलग तरह के गेंदबाज थे। उन्हें नई और पुरानी गेंदों से गेंदबाजी करने की कला आती थी। उनके पास पेस और वैरिएशन दोनों था जिसते चलते उन्हें आसानी से विकेट मिल जाता था।।

इमरान किसी को नहीं दिखाते थे नीचा
“इमरान खान हमेशा अच्छे से बात करते थे। उन्हें किसी से सलाह लेने में बिल्कुल एतराज नहीं होता था। मुझे एक वाकया याद है जब हम लाहौर में टेस्ट मैच खेल रहे थे वो मेरे वबल में बैठे थे। उन्होंने कहा कि वो कैंसर हॉस्पिटल के लिए पैरा जुटाना चाहते हैं। तब मैंने उन्हें बताया कि जैसी कि आपकी ख्याति है आप इंग्लैंड में चैरिटी मैच करा सकते हैं। उन्होंने मेरी बात मान ली और दो मैच ससेक्स के लिए खेले। इमरान ऐसे शख्स थे जो किसी को नीचा नहीं दिखाते थे।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post अंशुमान गायकवड़ ने इस भारतीय खिलाड़ी को माना इमरान खान की टक्कर वाला खूबसूरत खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.