Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आयरलैंड के खिलाफ मैन ऑफ द सीरीज बनने पर डिविलियर्स ने किया था चहल को कॉल

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है। एबी डीविलियर्स ने क्रिकेट के तीनों की फॉर्मेट से संन्यास तो ले लिया है लेकिन कई खिलाड़ियों के साथ खेलने वाले एबी डीविलियर्स का साथ बहुत खास रहा है। एबी के साथ खेलने वाले कई खिलाड़ियों को एबी के साथ खेलने की यादें ताजा हैं।

युजवेन्द्र चहल ने आरसीबी के लिए एबी के साथ बिताया है समय

एबी डीविलियर्स दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए तो खेले ही हैं साथ ही एबी डीविलियर्स इंडियन प्रीमियर लीग में भी कई सालों तक खेले। एबी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा समय रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ बिताया। एबी पिछले कई सालों से आरसीबी की टीम का हिस्सा रहे हैं। इस दौरान पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल भी खेले हैं।

एबी के संन्यास की खबर से रह गया था हैरान- चहल

युजवेन्द्र चहल ने एबी डीविलियर्स के रिटायरमेंट से लेकर उनके साथ खेलने को लेकर बातें साझा की। एनडीटीवी इंडिया के साथ खास बातचीत में युजवेन्द्र चहल ने इसको लेकर कहा कि “मैंने उनके रिटायरमेंट लेने के एक दिन पहले एक मैच के बारे में बात की थी। अगले दिन, जब मैंने ये खबर सुनी तो चौंक गया क्योंकि मैं अब भी उनके बहुत सारे मैच देखना चाहता था। वो सबसे अच्छे लोगों में से एक हैं। मैंने उन्हें कॉल किया तो उन्होंने कहा कि मैं थक गया हूं। उन्होंने बहुत सोचने के बाद ही ये फैसला किया। मैं उनके फैसले का सम्मान करता हूं। उम्मीद है कि वो अगले सीजन में आरसीबी के लिए खेलेंगे।”

एबी डीविलियर्स ने मुझसे साझा की ड्रेसिंग रूम में कई बातें

एबी को लेकर युजवेन्द्र चहल ने आगे कहा कि

“हमने ड्रेसिंग रूम में काफी समय बिताया है। चुटकुले सुनाने के अलावा उन्होंने मेरे साथ अपना विशाल अनुभव साझा किया है। उन्होंने मुझे मैदान के अंद और मैदान के बाहर बहुत बाते बतायी। आरसीबी की बल्लेबाजी के बाद विराट भाई और एबी डीविलियर्स हमें पिच की स्थिति और गेंदबाजी की योजना के बारे में बताते थे। जब भी मैं भारत के लिए प्रदर्शन करता हूं तो एबी डीविलियर्स मुझे मैसेज कर शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने मुझे वीडियो चैट और कॉल के जरिए भी सुझाव दिए।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post आयरलैंड के खिलाफ मैन ऑफ द सीरीज बनने पर डिविलियर्स ने किया था चहल को कॉल appeared first on SportzWiki Hindi.