Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

माइकल वॉन ने कहा अगर भारत को जीतनी है टेस्ट सीरीज तो इस खिलाड़ी को देना होगा मौका

भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को पहले मैच में आसानी से हरा दिया है जिसमें लोकेश राहुल का शानदार प्रदर्शन रहा और साथ ही उससे पहले कुलदीप यादव ने काफी घटक गेंदबाजी की और पांच विकेट लिए। इसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी ट्वीट करते हुए भारतीय टीम की प्रशंसा की है और कुलदीप यादव को टेस्ट टीम में शामिल करने की मांग की है।

बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जिसके बाद कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के सामने पूरी टीम संघर्ष करती हुई नजर आयी और उन्होंने 5 विकेट लिए।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन मैच के दौरान दो बार ट्वीट किये जिसमें उन्होंने भारत को जीत की बधाई दी तो कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की जमकर तारीफ़ की है। यादव जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज में भी बेहद जबरदस्त गेंदबाजी की थी।

वॉन ने एक ट्वीट में भारतीय टीम के शानदार शुरुआत की जमकर प्रशंसा की है, उन्होंने लिखा, “भारतीय टीम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन…. आप इन दिनों इंग्लैंड की व्हाइट बॉल टीम को नहीं जानते जिन्होंने कई टीमों को हराया है।” जबकि दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है, “अगर मैं भारतीय टीम में होता तो मैं यह सुनिश्चित कर सकता हूँ कि कुलदीप यादव टेस्ट टीम में खेलते।”

इन दो ट्वीट के अलावा वॉन ने लोकेश राहुल को लेकर भी एक ट्वीट किया है। इसमें इन्होंने लिखा है, “केएल राहुल को भी टेस्ट में खेलना है………।” कुल मिलाकर पूर्व क्रिकेटर भारत के शानदार प्रदर्शन से उनके फैन बन गए है।

The post माइकल वॉन ने कहा अगर भारत को जीतनी है टेस्ट सीरीज तो इस खिलाड़ी को देना होगा मौका appeared first on SportzWiki Hindi.