खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच एक अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट शृंखला शुरू होगी। इस सीरीज में विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम का लक्ष्य इंग्लैंड की धरती पर अपना प्रदर्शन सुधारने का होगा। भारतीय टीम का ब्रिटेन की धरती पर प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में अच्छा नहीं रहा है।
गंभीर पहले चुनेंगे चयनकर्ताओं को और फिर वहीं चयनकर्ता उन्हें देंगे टीम में जगह, कैसे होगा ये
1932 में दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच ख्ेाला गया था। अब तक दोनों ही टीमों के बीच यहां पर 17 टेस्ट शृंखला खेली जा चुकी है। आपको ये जानकर हैरानी होगी की इन 17 में से भारतीय टीम अभी तक तीन शृंखलाएं ही जीतने में सफल रही है।
भारतीय क्रिकेट के लिए ये बेहद निराशाजनक आंकड़े हैं। यहां पर भारतीय टीम को 13 टेस्ट शृंखलाओं में हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक शृंखला दोनों ही टीमों के बीच ड्रॉ खेली गई।
युवा बल्लेबाज पवन शाह ने तोड़ा 12 साल पुराना ये रिकॉर्ड
आश्चर्यजनक आकड़ें तो बर्मिंघम के मैदान से सामने आएं है, जहां पर भारतीय टीम को अभी तक एक भी मैच जीत नसीब नहीं हुई है। इसी मैदान से भारतीय टीम पांच मैचों की शृंखला की शुरुआत करेंगी। इस मैदान पर भारतीय टीम ने छह मैच खेले हैं जिसमें से उसे पांच में शिकस्त का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच ड्रॉ खेला गया है।
अभ्यास मैच में भारत के चार बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक
अब विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम बर्मिंघम के मैदान पर जीत का खाता खोलने के साथ ही पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में विजयी शुरुआत करना चाहेगी। वैसे भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वह बर्मिंघम में जीत के साथ शुरुआत कर सकती है। भारतीय टीम अभी आईसीसी रैंकिंग में नम्बर वन टीम है।
इन बल्लेबाजों के शतकों से भारत ने पहले ही दिन लगाया रनों का अंबार
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक ओवरऑल 117 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें भारतीय टीम केवल 25 में ही जीत दर्ज कर सकी है। जबकि उसे 43 में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों ही टीमों के बीच 49 मैच ड्रॉ रहे हैं।