भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से मात दे दी। भारतीय टीम ने ब्रिस्टल में रविवार को खेले गए इस मैच में बेहतरीन अंदाज में जीत हासिल करने के साथ ही 3 मैचों की टी-20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।
साथ ही भारतीय टीम ने इंग्लैंड की सरजमीं पर पहली बार कोई टी-20 सीरीज जीती। लेकिन वहीं भारतीय टीम की स्लो ओवर रेट को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान भड़क गए।

इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए खड़ा किया 198 रनों का स्कोर
भारत के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय 67, जोस बटलर 34 और एलेक्स हेल्स की तीस रनों की पारी की मदद से इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में 198 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।

भारत ने 3 विकेट खोकर हासिल किया लक्ष्य
इसके जवाब में भारतीय टीम ने जबरदस्त शुरूआत की। भारतीय टीम ने अपना पहला विकेट शिखर धवन के रूप में जल्दी खो दिया लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा की शानदार 100 रनों की पारी और कप्तान विराट कोहली की 43 रनों की पारी की मदद से भारतीय टीम ने 18.4 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

माइकल वॉन ने भारत की ओवर रेट पर उठाए सवाल
भारतीय टीम जीत के साथ बहुत ही खुश तो हैं लेकिन उधर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने झटका देते हुए भारतीय टीम की स्लो ओवर रेट पर सवाल उठा दिए हैं। माइकल वॉन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “भारतीय टीम की इस टी-20 सीरीज में ओवर रेट बहुत ही अचंभित करने वाली रही। वो इसके साथ आगे बढ़े।”
The Indian T20 over rate this series has been appalling ….. Get on with it …. #ENGvIND
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) July 8, 2018
वॉन को भारतीय फैंस ने दिया स्लो ओवर रेट कम रहने का जवाब
माइकल वॉन ने तो भारतीय टीम की स्लो ओवर रेट पर सवाल खड़ा किए लेकिन वहीं भारतीय फैंस ने इसके करारा जवाब दिया। वॉन के ट्विट पर भारतीय फैंस ने रिट्विट करते हुए इसके लिए इंग्लैंड को ही जिम्मेदार माना।
कई फैंस ने तो ये कहा कि जब टीम के 200 रन बनेंगे और 8 विकेट गिरेंगे तो स्वाभाविक है, समय तो होगा ही।
देखिए माइकल वॉन के एक्शन पर फैंस का रिएक्शन
Every ball is going outside the ground
Note this point too— Butler Fan (@butler_abd) July 8, 2018
When a team scores 200 and loses 8 wickets. It means the ball is going out of park a lot and also time between the wickets. I wonder how fast was English’s over rate. Also I wonder how slow over rate affects anyone? Good for sponsors and spectators
— Gaurav Patel (@Gaurav_Patel7) July 8, 2018
Might have something to do with the absolute carnage by the English openers
— Ritesh Biswal (@riteshbiswaal) July 8, 2018
Come on don't find excuses. India were clearly better
— naveen sarawagi (@naveensarawagi1) July 9, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post भारत से मिली हार के बाद बौखलाए माइकल वान ने लगाया धोनी और कोहली समेत भारतीय टीम पर ये आरोप appeared first on SportzWiki Hindi.