Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट ने पूरी की धोनी के बल्लेबाजी की कमी ऑफ साइड में खेला हेलीकॉप्टर शॉट, देखे वीडियो

England face Kuldeep well and created the difference: Kohli

क्रिकेट के मैदान में कई तरह के शॉट्स बल्लेबाजों के द्वारा खेले जाते हैं। वैसे क्रिकेट में कुछ ऐसे शॉट्स है जो हर बल्लेबाज खेलने में सक्षम होता है, लेकिन कई शॉट्स तो ऐसे हैं जो बल्लेबाज उसका इजाद करता है वो ही सही ढंग से खेल सकता है। इसी तरह के विश्व क्रिकेट के कई बल्लेबाज हैं जिनको एक किसी परफेक्ट शॉट में खास माना जाता है।

महेन्द्र सिंह धोनी परफेक्ट माने जाते हैं हेलीकॉप्टर शॉट के लिए

अब जब किसी बल्लेबाज के द्वारा इजाद की गई शॉट की बात करें तो भारत के दिग्गज क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट को कौन भूल सकता है। महेन्द्र सिंह धोनी को उनके हेलीकॉप्टर शॉट के लिए याद किया जाता है। धोनी एक जबरदस्त यॉर्कर गेंद पर भी एक परफेक्ट हेलीकॉप्टर शॉट खेल उस गेंद पर छक्के तक पहुंचा देते हैं।

हेलीकॉप्टर शॉट दिखता है ऑन साइट में लेकिन इस बार लगा ऑफ साइड हेलीकॉप्टर

अब जब हम हेलीकॉप्टर शॉट की ही बात कर रहे हैं तो ये शॉट ऑन साइड में ही आमतौर पर खेला जाता है। और बल्लेबाजों के द्वारा जब भी हेलीकॉप्टर शॉट देखा वो ऑन साइड में ही देखा गया है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को खेले गए आखिरी टी-20 मैच में हेलीकॉप्टर शॉट देखा वो ऑन साइड नहीं बल्कि ऑफ साइड में उड़ता देखा गया।

विराट कोहली ने लगाया ऑफ साइड हेलीकॉप्टर शॉट

जी हां, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी टीम के सीनियर खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी से हेलीकॉप्टर की सीख लेते हुए इस शॉट को खेला लेकिन कोहली ने धोनी की तरह ऑन साइड नहीं बल्कि ऑफ साइड में बहुत ही दिलकश हेलीकॉप्टर शॉट खेला। भारतीय टीम की पारी के 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर लियाम प्लंकेट की गेंद को विराट कोहली ने बल्ला घुमाते हुए ऑफ साइड यानि लॉंग ऑफ की दिशा में जबरदस्त छक्का जड़ा।

विराट कोहली ने अपने इस नए ऑफ साइट हेलीकॉप्टर शॉट के बाद देखने वाले हर शख्स को खुश कर दिया। विराट कोहली ने अपने इस दिलकश शॉट के बाद खुशी जतायी और बड़े ही हंसते हुए भी नजर आए।

देखिए ऑफ साइड हेलीकॉप्टर शॉट

The post विराट ने पूरी की धोनी के बल्लेबाजी की कमी ऑफ साइड में खेला हेलीकॉप्टर शॉट, देखे वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.