Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने लगाया आईसीसी पर आरोप, बॉल टेम्परिंग की वजह से खिलाड़ियों को बैन करने से पहले स्पष्ट करे नियम

ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान सामने आए बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद एक और बॉल टेम्परिंग का मामला सामने आया था. यह मामला वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेले गए टेस्ट सीरीज के दौरान का है. जिसमें श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल को आईसीसी ने दोषी करार देते हुए सजा सुनाई. इसके बाद अब श्री लंका की ओर से आईसीसी के नियमों पर सवाल उठाए गए हैं.

नियमों में बतायी स्पष्टता की कमी 

श्रीलंका के खेलमंत्री फैसर मुस्तफा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के नियमो पर सवाल करते हुए कहा ”गेंद की दशा बदलने के संबंध में कानून स्पष्ट नहीं है. आईसीसी को इन पर पुनर्विचार करके सरल और स्पष्ट नियम बनाने चाहिए”

मुस्तफा का ये बयान श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल, कोच चंदिका हाथुरुसिंघे और मैनेजर असांका गुरुसिंघा को चार वन-डे और दो टेस्ट मैचों के लिए निलंबित किए जाने के बाद आया है.

इससे पहले आईसीसी ने चंडीमल को एक टेस्ट के लिए निलंबित किया था. इसके बाद चंडीमल ने खुद को निर्दोष बताते हुए आईसीसी में सजा के खिलाफ अपील की थी. जिसे खारिज कर दिया गया. वहीं निलंबन के बाद दिनेश चंडीमल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए और होने वाली पांच वनडे मैचों की सीरीज के चार मैच नही खेल पाएंगे.

चंडीमल पर गेंद के साथ छेडछाड़ करने का आरोप तब लगा था जब उन्होंने अपनी जेब से एक मीठी चीज निकालकर पहले उसे चबाया और फिर उसके थूक को गेंद पर लगाया था.

मैच के बाद चंडीमल ने ये बात तो स्वीकार की, कि उन्होंने मुंह में कुछ डाला था, पर ये याद नहीं कि उन्होंने क्या खाया था. जिसके बाद आईसीसी ने दिनेश चंडीमल पर खेल भावना का आरोप लगा दिया था.

बता दें बॉल टेम्परिंग मामले में ही ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बैनक्राफ्ट भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का बैन झेल रहे हैं जो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लगया है.

The post श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने लगाया आईसीसी पर आरोप, बॉल टेम्परिंग की वजह से खिलाड़ियों को बैन करने से पहले स्पष्ट करे नियम appeared first on SportzWiki Hindi.